फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government will monitor purchase and supply of oxygen and ramdecivir drug

दिल्ली: ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की खरीदारी और आपूर्ति पर नजर रखेगी सरकार, बनाई गई नौ अधिकारियों की टीम

Tue, 20 Apr 2021 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Apr 2021 01:05 AM IST
सार

दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा की बढ़ती मांग के बीच इनकी खरीदारी एवं आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की दो टीम बनाई हैं।

विज्ञापन
delhi government will monitor purchase and supply of oxygen and ramdecivir drug
ऑक्सीजन सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा की बढ़ती मांग के बीच इनकी खरीदारी एवं आपूर्ति पर नजर रखने के लिए अधिकारियों की दो टीम बनाई हैं। यह टीम ऑक्सीजन भरने वाले संयंत्रों पर तैनात रहेंगी और अस्पतालों में सही प्रकार से ऑक्सीजन की आपूर्ति को सुनिश्चित करेंगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, नौ अधिकारियों की एक टीम ऑक्सीजन भरने के संयंत्रों पर तैनात रहेगी और चिकित्सकीय ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं की संचालन प्रक्रिया पर नजर रखेगी। यह सभी अधिकारी एजेंसी द्वारा खरीदी जाने वाली ऑक्सीजन की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि खरीदी गई ऑक्सीजन की मात्रा की सही प्रकार की जानकारी सरकार को मिल सके। आदेश के मुताबिक, टीम दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम में ऑक्सीजन के वितरण पर नजर रखेगी। हर अधिकारी एक विशेष कार्य अधिकारी को रोजाना अपनी रिपोर्ट भेजेगा। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने ओर से जारी  दूसरे आदेश में  दिल्ली में  रेमडेसिविर टीकों की रोजाना की आपूर्ति पर नजर रखने के लिए 28 ड्रग निरीक्षकों को भी तैनात किया है। यह निरीक्षक ऑर्डर मिलने और कंपनी से वितरक या डीलर को उनकी आपूर्ति होने तक रेमडेसिविर टीके की पूरी खरीदारी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। टीमें यह भी सुनिश्चित करेगीं कि वितरकों एवं डीलरों को मिली दवा रिकॉर्ड में उचित तरीके से दर्ज हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम भी स्थापित किया
कोरोना के इलाज के लिए जरूरी सभी इंजेक्शन और दवाओं की आपूर्ति और उसकी उपलब्धता के विषय में लोगों को जानकारी देने के लिए सरकार ने कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। दिल्ली में दो स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। एक कड़कड़डूमा और दूसरा लॉरेंस रोड़ पर। इन नंबरों पर कॉल करने लोग दवाओं के विषय में जानकारी ले सकेंगे। 

1. हेल्पलाइन नंबर- 011-22393705 
पूर्वी जिला, उत्तरी जिला, मध्य जिला, दक्षिण जिला, नई दिल्ली जिला और उत्तर पूर्वी जिला के लोग इस नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकेंगे
2. हेल्पलाइन नंबर-9494129281, 9000098558
उत्तर पश्चिमी जिला, दक्षिण पश्चिमी जिला, और पश्चिमी जिला के लोग इस नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed