फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government will empower slum children

Delhi News: स्लम के बच्चों को सशक्त बनाएगी दिल्ली सरकार

Tue, 30 May 2023 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi government will empower slum children
मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में बाल विकास केंद्र का किया शुभारंभ
विज्ञापन


शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के साथ सर्वांगीण विकास के लिए सुविधाएं मिलेंगी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में वंचित तबकों से आने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए दिल्ली सरकार ने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में बाल विकास केंद्र का शुभारंभ किया। दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग (डीसीपीसीआर) के इस केंद्र का उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने किया। केंद्र का उद्देश्य स्लम में रहने वाले बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर जरूरी सुविधाएं प्रदान करना है।

इस मौके पर आतिशी ने कहा कि डीसीपीसीआर का बाल विकास केंद्र स्लम में रहने वाले बच्चों के लिए आशा की किरण के रूप में काम करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन दिल्ली के बच्चों को सबसे अच्छी सुविधाएं प्रदान करना है। दिल्ली के स्कूल विश्वस्तरीय बन गए हैं। अब सरकार का ध्यान एमसीडी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने और बच्चों की सीखने की जरूरतों के मुताबिक उन्हें विकसित करने पर है।
विज्ञापन

आतिशी ने माता-पिता से कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनकी पढ़ाई-लिखाई में सक्रिय रूप से भाग लें। एक आम परिवार के घर में इतनी जगह नहीं होती कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई व खेलने के लिए अलग जगह दे पाएं। यदि माता बच्चों से रोज आधा घंटा भी उनकी पढ़ाई के बारे में पूछें तो काफी सुधार आ सकता है। आधे घंटे के समय से बच्चों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये मिलेंगी सुविधाएं
केंद्र में बच्चों के लिए क्रेच है, जिसमें वर्किंग पैरेंट्स दिन के समय अपने बच्चों को बिना किसी डर के एक सुरक्षित वातावरण में रख सकेंगे। साथ ही यहां बच्चों को क्वाॅलिटी अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन मिल सकेगी। सलाम बालक ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित किए गए इस केंद्र में बच्चों को शैक्षिक संसाधनों तक पहुंचने, सीखने के लिए ऑनलाइन शिक्षण प्लेटफाॅर्म का इस्तेमाल करने और डिजिटल साक्षरता कौशल विकसित करने के लिए एक कंप्यूटर रूम भी है। इसके अतिरिक्त बच्चों के शारीरिक और मनोवैज्ञानिक विकास के लिए केंद्र में विभिन्न खेलों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed