फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government to start portal for traders of delhi announce cm kejriwal know all about this

दिल्ली सरकार का तोहफा: कारोबारियों के लिए शुरू होगा पोर्टल, लोकल दुकानों का सामान भी बिकेगा

Wed, 03 Nov 2021 12:25 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 03 Nov 2021 12:25 PM IST
सार

सीएम केजरीवाल ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि इस पोर्टल पर दिल्ली का खान मार्केट, सदर बाजार, समेत कई मार्केट होंगे। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल अगले साल अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
Delhi government to start portal for traders of delhi announce cm kejriwal know all about this
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली के कारोबारियों को तोहफा देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत एक 'दिल्ली बाजार' नाम से पोर्टल बनाया जा रहा है। इस पोर्टल से हर कारोबारी जुड़ेगा। दिल्ली का व्यापारी इसकी सहायता से पूरी दुनिया में अपनी वस्तुएं बेच सकेगा।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर दिल्ली का खान मार्केट, सदर बाजार, समेत दिल्ली के कई मार्केट होंगे। उन्होंने बताया कि यह पोर्टल अगले साल अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस पोर्टल की सहायता से दिल्ली का व्यापारी पूरी दुनिया में अपनी वस्तुएं बेच सकेगा।

विज्ञापन

दीवाली पर एक साथ पूजा करने का आग्रह
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से गुरुवार को दीवाली के मौके पर एक साथ पूजा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे गुरुवार शाम सात बजे दीवाली का पूजन करेंगे। अगर दिल्ली के लोग उसी समय पूजन करें तो अलग ही भाव होगा। उन्होंने कहा कि जब दो करोड़ लोग एक साथ पूजा करेंगे तो वातावरण में अलग ही तरंगें दौड़ेंगी।

बाजार में कोरोना नियमों का पालन करने की अपील
अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कहा कि बाजार में कोरोना से बचाव किए बिना जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनकर बाहर निकलने की अपील करते हुए याद दिलाया कि पिछले साल इसी समय लोग बाहर निकलकर शॉपिंग कर रहे थे, जिसके बाद हालात बिगड़े। इस बार कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई कमजोर हो।

डेंगू के खिलाफ भी किया जागरूक
इसके अलावा डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक दिन 10 मिनट का समय निकालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आपको सप्ताह में सिर्फ 10 मिनट का समय निकालकर घर में जमा पानी निकालने और सफाई करने का काम करना है। डेंगू के खिलाफ भी बहुत सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed