{"_id":"5feb8aa78ebc3e433b757fec","slug":"delhi-government-to-install-free-wifi-hotspot-at-singhu-border-ashram-news-noi556784335","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट लगाएगी दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघु बॉर्डर पर मुफ्त वाईफाई हॉटस्पॉट लगाएगी दिल्ली सरकार
विज्ञापन
नई दिल्ली। सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में डटे किसानों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा फ्री वाईफाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए बॉर्डर पर विभिन्न जगहों पर वाईफाई हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। इस संबंध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने जानकारी साझा की है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता सिंघु बॉर्डर का दौरा करते रहते हैं और किसानों से मुलाकात करते हैं। कई किसानों ने बॉर्डर पर कमजोर नेटवर्क खराब और कनेक्टिविटी की शिकायत पार्टी से की थी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सिंघु बॉर्डर पर कंबल, पानी व शौचालय तक की सेवा दी है। अब केजरीवाल फ्री वाईफाई की सेवा किसानों तक पहुंचाएंगे, क्योंकि किसान अपने घर परिवार से खराब कनेक्टिविटी की वजह से बात नहीं कर पा रहे हैं।
चड्ढा ने कहा कि जैसे ही किसानों की यह समस्या केजरीवाल तक पहुंची कि वे वीडियो कॉल नहीं कर पा रहे हैं, इस पर तुरंत संज्ञान लिया गया और काम भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को जितने भी वाईफाई हॉटस्पॉट की जरूरत पड़ेगी, उतने लगाए जाएंगे। चड्ढा ने कहा कि घर से दूर चाहे किसान हो या जवान, उसकी सबसे बड़ी ताकत परिवार होती है। अरविंद केजरीवाल इस ताकत को समझते हैं और आम आदमी पार्टी भी इस ताकत को समझती है। किसानों को उनकी बूढ़ी मां, बच्चे और पत्नी वीडियो कॉल कर देख सके, इसलिए यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
गोलगप्पे का लंगर लगाया
सिंघु बॉर्डर पर मंगलवार को पंजाब से पहुंचे कुछ युवकों ने गोलगप्पे का लंगर लगाया। युवकों ने 14 रेहड़ियों से गोलगप्पे लोगों में बांटे। इस दौरान रेहड़ी वालों की भी आमदनी हो गई। पंजाब से आए जगजीत ने कहा कि वह किसानों की मदद करने पहुंचे हैं, इसलिए उन्होंने गोलगप्पे का लंगर लगाया है। वहीं, गोलगप्पे रेहड़ी संचालक पंकज ने बताया कि प्रदर्शन में आने से उनकी भी अच्छी खासी आमदनी हो रही है। पहले सुबह से लेकर शाम तक करीब 500 गोलगप्पे बिकते थे, लेकिन अब कुछ लोग रेहड़ियों को भी लंगर के रूप में शामिल कर रहे हैं। इससे उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो रही है।