फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government started door step delivery service

दिल्ली सरकार ने शुरू की डोर स्टेप डिलीवरी सेवा

Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi government started door step delivery service
नई दिल्ली। कोरोना काल में दिल्ली सरकार ने डोर स्टेप डिलीवरी यानी सेवाओं को घर तक भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। राजधानी के लोग अब 100 सार्वजनिक सेवाओं के लिए इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसमें मुख्य रूप से आय प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और नए पानी के कनेक्शन से संबंधित सेवाओं का लाभ मिलेगा। दिल्ली सरकार की यह सबसे महत्वाकांक्षी योजना है, जो कोविड-19 की वजह से पिछले पांच साल से बंद थी।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार, सूचीबद्ध सभी 100 सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी। इसके लिए इसी सप्ताह से प्रचार अभियान शुरू किया जाएगा। क्योंकि, डोर स्टेप डिलीवरी योजना से काफी लोग परिचित नहीं है। इस सेवा के तहत जाति प्रमाण पत्र, सीवर कनेक्शन, डुप्लीकेट राशन कार्ड, डुप्लीकेट वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण भी शामिल हैं। जब सरकार ने इस योजना को लांच किया था तो मोबाइल सहायकों की भी नियुक्ति की गई थी। उसके पास बायोमेट्रिक डिवाइस और एक कैमरा होता है। अगर कोई व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसे 1076 पर कॉल करनी होगी। इसके बाद अपना पूरा विवरण देगा। उसके बाद यही मोबाइल सेवक आवेदनकर्ता के घर पहुंचकर जांच करेंगे। फिर जरूरी दस्तावेज लेकर प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके लिए 50 रुपये चार्ज किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने फीडबैक सिस्टम भी शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed