फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government sought advice from experts regarding New variant of Corona will be discussed in DDMA meeting

कोरोना का नया वेरिएंट : दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञों से मांगी सलाह, डीडीएमए की बैठक में होगी चर्चा, 23 मिले संक्रमित

Fri, 26 Nov 2021 07:05 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Fri, 26 Nov 2021 07:05 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 58615 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से 0.04 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1440807 हुई है, जिनमें से 1415411 लोग ठीक हुए हैं और 25095 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Delhi government sought advice from experts regarding New variant of Corona will be discussed in DDMA meeting
कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट पर दिल्ली सरकार ने विशेषज्ञों से सलाह मांगी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिला है। इस वेरिएंट को लेकर विशेषज्ञों से सलाह मांगी है। डीडीएमए की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक आगामी सोमवार को होने वाली है। एलजी अनिल बैजल की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में महामारी और संक्रामक रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है कि विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर ही उनकी सरकार आगामी दिनों में सतर्कता को लेकर उपाय करेगी।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने पिछले एक दिन में 23 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। इनके अलावा 31 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 58615 सैंपल की जांच हुई, जिनमें से 0.04 फीसदी संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1440807 हुई है, जिनमें से 1415411 लोग ठीक हुए हैं और 25095 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 301 हो चुकी है, जिनमें से 131 मरीजों का इलाज उनके घरों में चल रहा है। कंटेनमेंट जोन की संख्या 119 से कम होकर 116 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने यह भी बताया कि पिछले एक दिन में 1.02 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसी के साथ ही कुल टीकाकरण 2.22 करोड़ से अधिक हो चुका है। दिल्ली में 85.51 लाख लोग दोनों खुराक लेकर टीकाकरण खत्म कर चुके हैं। राजधानी में कुल व्यस्क आबादी 1.50 करोड़ के आसपास है, जिनमें से 1.37 करोड़ लोग अब तक एक खुराक ले चुके हैं। अभी भी 13 करोड़ से अधिक लोग वैक्सीन की खुराक लेने से दूर हैं।


विशेषज्ञों की सलाह पर करेगी सरकार कार्य
सीएम ने कहा है कि उनकी सरकार दिल्लीवालों को सुरक्षित रखने के लिए सभी विकल्पों पर कार्य करेगी। हालांकि, कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट को लेकर अब तक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक यह भी तय नहीं हुआ है कि यह वेरिएंट गंभीर श्रेणी में अथवा चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed