फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government sent the names of three doctors to the center for padma awards

दिल्ली: सरकार ने पद्म पुरस्कारों के लिए की सिफारिश, केंद्र को भेजे तीन डॉक्टरों के नाम

Sat, 28 Aug 2021 04:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 04:45 PM IST
सार

केजरीवाल ने बताया कि डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाली हमारी कमेटी ने पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों- आईएलबीएस से डॉ. एसके सरीन, एलएनजेपी से डॉ. सुरेश कुमार और मैक्स अस्पताल से डॉ. संदीप बुद्धिराजा के नामों को चयनित किया है।  
 

विज्ञापन
delhi government sent the names of three doctors to the center for padma awards
arvind kejriwal - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार की तरफ से पद्म पुरस्कारों के लिए तीन डॉक्टरों के नाम की अनुशंसा की गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार ने लोगों से पद्म पुरस्कारों के लिए सुझाव मांगे, जिसके बाद 9427 लोगों ने 740 चिकित्सा कर्मियों के नामों का सुझाव दिया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अध्यक्षता वाली कमेटी ने सभी सिफारिशों की जांच कर तीन डॉक्टरों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित किए हैं। इनमें डॉ. एसके सरीन, डॉ. सुरेश कुमार और डॉ. संदीप बुद्धिराजा का नाम शामिल है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएलबीएस के वाइस चांसलर डॉ. एसके सरीन ने दुनिया का सबसे पहला प्लाज्मा बैंक शुरू किया। दिल्ली सरकार की सबसे पहली आरटी-पीसीआर जांच सुविधा और जीनोम सीक्वेंसिंग लैब चालू की गई। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा डॉ. सुरेश कुमार की देखरेख में एलएनजेपी ने पूरे देश में सबसे ज्यादा 20,500 कोरोना मरीजों का इलाज किया। देश का दूसरा प्लाज्मा बैंक और कोरोना मरीजों की परिजनों से बात कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा शुरू की।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मैक्स अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप बुद्धिराजा ने देश का सबसे पहला प्लाज्मा इलाज शुरू किया। दिल्ली के सभी डॉक्टरों, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तरफ से इन तीन नामों की पद्म पुरस्कारों के लिए संस्तुति की जा रही है। इन तीनों को पद्म पुरस्कार देकर देश के लोगों की इच्छा पूरी की जाए। केंद्र सरकार हर साल राज्य सरकारों से पद्म पुरस्कार (पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण) के नामों की सिफारिश मांगती है। दिल्ली सरकार ने तय किया कि इस बार केवल डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के नामों की ही अनुशंसा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed