फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Government run campaign against corruption and immediately remove the corrupt officers

दिल्ली: भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलेगा कड़ा अभियान, अपराधी अफसरों को तत्काल नौकरी से हटाएगी सरकार

Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
कुमार संभव डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 11 Aug 2021 11:39 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से कहा कि कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस अभियान में विभाग के उन्हीं अधिकारियों को लगाया जाए, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा हो।

विज्ञापन
Delhi Government run campaign against corruption and immediately remove the corrupt officers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कड़ा अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी सार्वजनिक विभागों-कार्यालयों के आसपास विशेष निगरानी की जाएगी, जिससे इन सार्वजानिक स्थलों को भ्रष्टाचारियों-दलालों से मुक्त रखा जा सके। एंटी करप्शन विभाग के स्पेशल अधिकारी इस कार्य के लिए नियुक्त किए जाएंगे। दिल्ली के मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने इससे संबंधित निर्देश सभी विभागों के अधिकारियों को जारी किए हैं।    

विज्ञापन


 दरअसल, बुधवार (11 अगस्त) को मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने सतर्कता विभाग और एंटी करप्शन ब्यूरो के शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में राजधानी के सभी सार्वजनिक विभागों और उनसे संबद्ध कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए ठोस उपाय करने के निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव ने एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को पूरी दिल्ली के सार्वजनिक विभागों-कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए तत्काल अभियान चलाने का निर्देश दिया।   
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से कहा कि कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध इस अभियान में विभाग के उन्हीं अधिकारियों को लगाया जाए, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा हो। साथ ही, जिन पर सेवाकाल के दौरान कभी किसी प्रकार के आरोप न लगे हों। इन अधिकारियों के द्वारा सार्वजनिक विभागों के उन अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया, जो किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार में लिप्त हों या संबंधित कार्यालयों में दलालों-बिचौलियों को बढ़ावा देते हों। अधिकारियों को इन बिचौलियों-दलालों की पहचान करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में अविलंब सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए, जिससे इन कार्यालयों में हर आने-जाने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा सके। किसी भी कार्यालय में किसी संदिग्ध व्यक्ति की बार-बार आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जो भी अधिकारी किसी प्रकार के भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त पाए जाते हैं, उन्हें एंटी करप्शन की आईपीसी की विभिन्न धाराओं में आरोपी बनाया जाएगा। अपराध की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर ऐसे अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और सेवा से मुक्त करने की ठोस कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed