फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government linked to social media for the switch campaign

स्विच अभियान के लिए सोशल मीडिया से जुड़ी दिल्ली सरकार

Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi government linked to social media for the switch campaign
नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई स्विच दिल्ली मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर डेडिकेटेड अकाउंट शनिवार को शुरू किया गया। आम लोगों की सीधी पहुंच वाले इन प्लेटफार्म के जरिये जागरूकता फैलाने के साथ अभियान से जुड़ी गलतफहमियां व शिकायतें दूर की जाएंगी। दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसीडी), स्विच दिल्ली अभियान के सोशल मीडिया आउटरीच का नेतृत्व करेगा।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-वाहन खरीदने में सब्सिडी या किसी भी अन्य शिकायतों को दूर करने, ई-वाहन खरीदारों की सफलता की कहानियों से जुड़े कंटेंट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किए जाएंगे। डीडीसीडी की ओर से सोशल मीडिया हैंडल के जरिये जुड़े लोगों के सवालों का जवाब भी मिलेगा।
विज्ञापन

फिल्म अभिनेेता कमल हासन के दिल्ली की ई-वाइन नीति की तारीफ से जुड़े एक ट्वीट पर धन्यवाद देते हुए शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि उनकी सरकार का संकल्प दिल्ली को प्रदूषण मुक्त ई-वाहन शहर बनाने का है। उनकी सरकार दिल्लीवालों को हर वह सुविधा मुहैया कराएगी, जिससे स्विच दिल्ली अभियान को जन आंदोलन बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुहिम के लिए सोशल मीडिया के अकाउंट
Twitter - twitter.com/SwitchDelhi
Instagram - www.instagram.com/switchdelhi
Facebook - www.facebook.com/SwitchDelhi2021/
Linkedin - www.linkedin.com/in/SwitchDelhi
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed