{"_id":"6185423a5f600c20b92e0f85","slug":"delhi-government-decided-to-declared-10th-november-2021-as-public-holiday-on-account-of-chhath-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, छठ पूजा के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, छठ पूजा के मौके पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
Fri, 05 Nov 2021 08:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 05 Nov 2021 08:09 PM IST
सार
केजरीवाल सरकार ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए छठ पूजा एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसके चलते 10 नवंबर 2021 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
chhath
- फोटो : chhath varanasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छठ पर्व के दिन 10 नवंबर को दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश रखने की घोषणा की है। इस मौके पर दिल्ली सरकार के सभी विभागों और शिक्षण संस्थानों में भी अवकाश रहेगा। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में रहने वालों के लिए छठ पूजा की महत्ता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक अवकाश रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बुधवार शाम को अस्त हो रहे सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। गुरुवार सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस महापर्व पर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। पूर्वांचलवासियों की आस्था के इस महापर्व पर व्रत की तैयारियां दिल्ली-एनसीआर के शहरों में हर साल की तरह की जा रही हैं।
विज्ञापन
बाद में भी दिवाली पर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया: दुर्गेश पाठक
आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगम ने फंड आने के बाद में भी दिवाली पर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। इस कारण नगर निगम के कर्मचारियों के घरों में दिवाली पर भी चूल्हा नहीं जला। उन्होंने सवाल किया कि तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने की स्थिति में कर्मचारी भैया दूज और छठ कैसे मनाएंगे और बहनों को उपहार कैसे देंगे? दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिवाली से एक दिन पहले नगर निगम के कर्मचारियों व शिक्षकों ने वेतन नहीं मिलने के विरोध में सिविक सेंटर पर प्रदर्शन किया था और उनको उम्मीद थी कि भाजपा के नेताओं का कलेजा पसीज जाएगा और त्योहार से पहले उनका वेतन आ जाएगा, लेकिन अभी तक एक भी कर्मचारी के खाते में वेतन नहीं आया है।
विज्ञापन
निजी ठेकेदारों की भर रहे हैं जेबें
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम अपने कर्मचारियों की मेहनत की कमाई से निजी ठेकेदारों की जेबें भर रहे हैं। कर्मचारी दिन-रात दिल्ली की सफाई और स्वास्थ्य की चिंता में लगे रहते हैं, आज उनके ही घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 15 सालों से निगम में काबिज भाजपा ने सिर्फ नगर निगम कर्मचारियों का शोषण किया है। जब भी भाजपा ने चुनाव लड़ा तो हर बार घोषणा पत्र में वादा किया कि कर्मचारियों को पक्का करेंगे। उन्हें बोनस और वेतन भी समय पर देंगे। दिवाली को हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। इस दौरान बोनस और मिठाई तो छोड़ दीजिए, उनका वेतन तक देने को तैयार नहीं हैं।