{"_id":"621ef03f7d582b642e3950ad","slug":"delhi-girl-murder-case-vasant-kunj-hotel-delhi-police-arrested-his-boyfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होटल में युवती की हत्या: प्रेमी ने खोला चौंकाने वाला राज, चार साल के रिलेशनशिप में था, लेकिन वो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में युवती की हत्या: प्रेमी ने खोला चौंकाने वाला राज, चार साल के रिलेशनशिप में था, लेकिन वो...
Wed, 02 Mar 2022 09:49 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Mar 2022 09:49 AM IST
सार
वसंतकुंज के होटल में युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दूसरे युवक से दोस्ती होने के संदेह में उसके प्रेमी ने ही युवती की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पश्चिमी जिला ने वसंतकुंज के महिलापुर में स्थित होटल लक रेजीडेंस में युवती सोनिया (बदला हुआ नाम) की मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है। युवती के प्रेमी शिवम चौहान ने ही उसकी हत्या की थी। आरोपी शिवम संदेह करता था कि सोनिया के किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है।
दोनों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में दूसरे युवक को लेकर हुए झगड़े में उसने युवती के सिर को बैड में दे मारा था। पुलिस ने आरोपी शिवम चौहान को मितरौली, यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के साथ सहमति संबंधों में रह रहा था
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा के अनुसार महिपालपुर स्थित होटल लक रेजीडेंसी में युवती सोनिया का शव पड़ा होने की सूचना 27 फरवरी को दोपहर तीन बजे मिली थी। सोनिया किशनगढ़ की रहने वाली थी। युवती के साथ आया युवक गाजियाबाद निवासी शिवम चौहान गायब था। मामला दर्जकर एसीपी, वसंतकुंज अजय वेदवाल की देखरेख में कई टीमों ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
स्पेशल प्रभारी के प्रभारी राजेश मालिक की देखरेख में एसआई गजेंद्र माथुर व एसआई संदीप की टीम आरोपी शिवम की तलाश शुरू की। पुलिस को पता लगा कि शिवम युवती के साथ 25 फरवरी को होटल में आया था। दोनों ही करीब चार वर्षों से समहित संबंधों में रह रहे थे। युवती के माता-पिता नहीं है।

पुलिस को शिवम का मोबाइल बंद मिला। जांच के दौरान पुलिस को वह संदिग्ध नंबर मिल गया था जिसे शिवम इस्तेमाल कर रहा था। आखिरकार एसीपी अभिनेंद्र जैन की देखरेख में एसआई संदीप यादव की टीम ने आरोपी मितरौली, यूपी से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी शिवम ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह युवती से चार वर्ष से रिलेशन में था। उसे संदेह था कि सोनिया की किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है और वह उसे धोखा दे रही है। जब वह 26 फरवरी को शिवम के साथ होटल में था जब उसके पास उत्कर्ष नामक युवक के फोन आ रहे थे। पूछने पर युवती ने कहा था कि उत्कर्ष उसकी बहन का ब्वॉयफ्रेंड है। इसलिए वह लगातार उसे कॉल कर रहा है।
इस बात पर शिवम को विश्वास नहीं हुआ। शिवम को लगा कि सोनिया झूठ बोल रही है। उत्कर्ष के फोन करने पर दोनों में झगड़ा हो गया। दोनों ने उस समय शराब पी रखी थी। झगड़े में शिवम ने सोनिया का सिर पकड़कर बैड पर दे मारा। सिर में गंभीर चोट लगने से सोनिया की मौके पर ही हो गई थी। शिवम ने मेरठ से बीए किया हुआ है।
गलती से कॉल लगने पर हुई थी दोनों की दोस्ती
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब चार वर्ष पहले शिवम किसी को फोन लगा रहा था तभी गलती से सोनिया का फोन लग गया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लग गई थी। इसके बाद दोनों सहमति संबंधों में रहने लगे। ये सहमति संबंधों में ज्यादातर होटल में रहते थे।