दिल्ली: वसंतकुंज में होटल में युवती की संदिग्ध हालत में मौत, साथ आया युवक हुआ फरार
वसंतकुंज (नार्थ) पुलिस को रविवार दोपहर करीब दो बजे युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवती के कपड़े एकदम ठीक थे। सोनिया गाजियाबाद निवासी शिवम चौहान के साथ शनिवार को लक रेजीडेंसी होटल आई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिपालपुर स्थित होटल में युवती की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। युवती का शव होटल के कमरे में बैड पर पड़ा मिला। गाजियाबाद निवासी युवती सोनिया (बदला हुआ नाम, 26) के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा कि युवती की मौत कैसे हुई है।
पुलिस ने बताया कि होटल के कमरे से शराब की तीन खाली बोतलें मिली हैं। युवती के साथ होटल आया युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सोनिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में रखवा दिया है। वसंतकुंज (नार्थ) पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया कि वसंतकुंज (नार्थ) पुलिस को रविवार दोपहर करीब दो बजे युवती का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। युवती के कपड़े एकदम ठीक थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोनिया गाजियाबाद के ही रहने वाले शिवम चौहान के साथ शनिवार को लक रेजीडेंसी होटल आई थी। उन्होंने रविवार दोपहर तक होटल बुक कराया था। हाउसकीपिंग स्टाफ जब कमरे में सफाई करने गया तो युवती बैड पर मृत पड़ी हुई थी। शिवम कमरे से गायब था।
चार सालों से थी दोस्ती
होटल प्रशासन ने इनकी सूचना पुलिस को दी थी। जांच में पुलिस को पता चला कि सोनिया की पिछले चार वर्ष से शिवम चौहान से दोस्ती थी। शिवम ने ही अपने नाम से होटल बुक कराया था। रविवार देर शाम तक युवक का पता नहीं लगा था।