फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Four people trapped in sewer line in Rohini rescue operation underway

दिल्ली : केबल की मरम्मत करने सीवर में उतरे चार लोगों की गई जान, जहरीली गैस में घुटा दम

Wed, 30 Mar 2022 03:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 30 Mar 2022 03:51 AM IST
सार

जानकारी के अनुसार शाम 6:30 बजे एमटीएनएल के तीन कर्मचारी सीवर में उतरे थे। उनके बेसुध होने पर एक रिक्शा चालक उन्हें निकालने के लिए सीवर में उतरा लेकिन वह भी नहीं निकल पाया। देर रात उनके शव बरामद किए गए। 

विज्ञापन
Delhi: Four people trapped in sewer line in Rohini rescue operation underway
सीवरलाइन में चार लोग फंसे - फोटो : ANI

विस्तार

समयपुर बादली इलाके में मंगलवार शाम एमटीएनएल केबल की मरम्मत के लिए गहरे सीवर में उतरे तीन कर्मचारियों समेत चार लोग जहरीली गैस में दम घुटने से बेसुध हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनकी जान जाने की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम 6:30 बजे एमटीएनएल के तीन कर्मचारी सीवर में उतरे थे। उनके बेसुध होने पर एक रिक्शा चालक उन्हें निकालने के लिए सीवर में उतरा लेकिन वह भी नहीं निकल पाया। देर रात उनके शव बरामद किए गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सीवर काफी गहरा था इसलिए बचाव कार्य देर रात तक चलता रहा। जेसीबी मशीन की मदद से पहले मैनहोल को चौड़ा कर नीचे उतरने की कोशिश की गई। लेकिन बीच में लिंटर आ जाने से काम रोकना पड़ा। बाद में उन्हें निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर से सूचना मिली कि चार लोग सीवर में फंस गए हैं। यहां ईडब्ल्यू-265 में एक मैनहोल में टेलीफोन लाइन की मरम्मत के लिए तीन कर्मचारी उतरे थे। इसके बाद जब वह नीचे फंसे तो एक रिक्शा चालक उनको देखने नीचे चला गया। चारों अंदर ही फंस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।


मैनहोल करीब दस फीट गहरा है। दमकल कर्मियों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन मैनहोल काफी संकरा था। इसकी वजह से उनके खुद के अंदर फंस जाने का खतरा था। काफी प्रयास के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने फैसला किया कि मैनहोल को तोड़कर सभी को निकाला जाए। स्थानीय प्रशासन की मदद से तुरंत एक जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सीवर में फंसे लोगों की पहचान बच्चू सिंह, सूरज कुमार साहनी, पिंटू और रिक्शा चालक सतीश के रूप में हुई । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed