{"_id":"63dda7bde4dd31330d4208bc","slug":"delhi-five-arrested-for-arms-smuggling-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : हथियारों की तस्करी में पांच गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा खा अवैध कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : हथियारों की तस्करी में पांच गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा खा अवैध कारोबार
Sat, 04 Feb 2023 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Feb 2023 06:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तीन अलग-अलग गिरोह का पर्दाफाश कर मध्यप्रदेश के हथियारों के आपूर्तिकर्ता समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परमजीत सेहरावत उर्फ पम्मी (33), संजय (29), रामविष्णु (23), अनिल (22) और राहुल कुमार (27) के रूप में हुई है। आरोपी मध्यप्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के गैंगस्टर को सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से 40 पिस्टल, 16 मैगजीन और 36 कारतूस आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के डीसीपी राजीव रंजन सिंह के अनुसार, दिल्ली में दर्ज हुए कई मामलों की जांच में ये बात सामने आई कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के हथियार तस्कर मध्यप्रदेश व यूपी के हथियार निर्माताओं के संपर्क में हैं और वहां से अवैध हथियार लाते हैं। इंस्पेक्टर विवेकानंद पाठक व कुलदीप सिंह की टीम ने बेगमपुर रेड लाइट रोहिणी में घेराबंदी की और बाड़मेर, राजस्थान निवासी रामविष्णु और जोधपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से .32 बोर की 15 पिस्टल बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मनावर, मध्यप्रदेश निवासी आपूर्तिकर्ता संजय से हथियार लाते थे। इनसे पूछताछ के बाद संजय को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से .32 बोर की चार पिस्टल बरामद की गईं।
विज्ञापन
वहीं, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार व राकेश कुमार की टीम ने आउटर रिंग रोड पर मुकरबा चौक की तरफ घेराबंदी की और हाथरस, यूपी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से .32 बोर की 16 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामद की गईं।
विज्ञापन
इसके अलावा इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार त्यागी व अजीत सिंह की टीम ने हथियार तस्कर बवाना, दिल्ली निवासी परमजीत सेहरावत उर्फ पम्मी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चार पिस्टल, 25 कारतूस आदि बरामद किए गए। सभी आरोपी मध्यप्रदेश से बस्ट फायर समेत .30 और .32 बोर की पिस्टल 12 हजार से 50 हजार रुपये में लाते थे और दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के गैंगस्टर को 35 हजार से एक लाख रुपये रुपये में बेचते थे।