{"_id":"61aa42080d2ea56fb766a0b1","slug":"delhi-first-train-leaves-for-ayodhya-carrying-pilgrims-cm-kejriwal-shows-green-signal-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तीर्थ यात्रियों को लेकर अयोध्या के लिए पहली ट्रेन रवाना, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 03 Dec 2021 09:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Dec 2021 09:42 PM IST
सार
तीर्थ यात्रियों को भेजने के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियों को लेकर जाने वाली पहली ट्रेन रवाना की। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार सभी धर्मों के 60 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा करा रही है। इस लिस्ट में अयोध्या को इसी वर्ष शामिल किया गया था। इसके अलावा यात्रियों को करतारपुर साहिब और अन्य स्थलों पर भी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
तीर्थ यात्रियों को भेजने के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सभी तीर्थ यात्रियों से व्यक्तिगत मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने यात्रियों को यह भरोसा दिलाया कि उनकी पूरी यात्रा में उन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे समाज के दिशा निर्देशक होते हैं। पूरे समाज को उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और उनका उचित खयाल रखना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी दिल्ली को सवरने सुधारने में लगाई है और अब हमारा फर्ज है कि हम इनको सम्मान देकर इनकी भावनाओं को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपना अपने बुजुर्गों के प्रति अपना यही फर्ज निभा रही है।
विज्ञापन