फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Enjoy the journey of historical places by e-bike

Delhi : ई-बाइक से लें ऐतिहासिक स्थलों के सफर का आनंद, एमसीडी ने तैयार किया हेरिटेज टूर

Sun, 05 Mar 2023 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 03:48 AM IST
सार

एमसीडी ने यूलू बाइक के साथ मिलकर लोगों के लिए ई-बाइक हेरिटेज टूर तैयार किया है। शनिवार को केशवपुरम से इसकी शुरुआत कर संरक्षित स्मारकों का दौरा कराया गया। 

विज्ञापन
Delhi : Enjoy the journey of historical places by e-bike
हेरिटेज टूर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-बाइक के जरिए पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक स्थलों के मजेदार सफर का आनंद लिया जा सकता है। एमसीडी ने यूलू बाइक के साथ मिलकर लोगों के लिए ई-बाइक हेरिटेज टूर तैयार किया है। शनिवार को केशवपुरम से इसकी शुरुआत कर संरक्षित स्मारकों का दौरा कराया गया। 

विज्ञापन


निगम ने पूरी दिल्ली में इस तरह से ई-बाइक हेरिटेज टू कराने की योजना तय की है। पहले चरण में पुरानी दिल्ली जहानाबाद का ई-बाइक हेरिटेज टूर शुरू कराया गया था। लोग कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, लाहौरी गेट आदि को घूमते हुए ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को समझ रहे हैं। साथ ही, पुरानी दिल्ली के लजीज व्यंजनों का मजा भी ले रहे हैं। अब निगम के हेरिटेज सेल और केशवपुरम क्षेत्रीय कार्यालय ने इसका दूसरा चरण शुरू कराया है।
विज्ञापन


निगम की अधिकृत पार्किंग में खड़ी यूलू बाइक को टूर में शामिल किया गया है। टूर में शामिल लोगों को स्थानीय व्यंजन का स्वाद लेने की व्यवस्था भी की गई है। टूर में गाइड विभिन्न स्थलों से परिचय कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पूरी यात्रा 10 किलोमीटर की थी : शनिवार को लोगों ने हैदरपुर के शीशमहल आगमन द्वार से ई-बाइक टूर शुरू किया। केशवपुरम जोन के क्षेत्रीय निगम उपायुक्त नवीन अग्रवाल ने इसे हरी झंडी दिखाई। पूरी यात्रा 10 किलोमीटर की थी, जो गार्डन हाईलैंडर्स मेमोरियल, बादली की सराय के द्वार, ऐतिहासिक गुरुद्वारा नानक प्याऊ, त्रिपोलिया व रोशनारा बाग की बारादरी और मकबरे से होकर गुजरी। 


गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत दिखाना मकसद
क्षेत्रीय उपायुक्त नवीन अग्रवाल ने बताया कि ऐसी और भी हेरिटेज यात्राएं शुरू कराने की योजना है। इसका प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को दिल्ली की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासतों से अवगत कराना है। दिल्ली में पर्यटकों के देखने लिए बहुत सारे ऐतिहासिक स्थल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed