{"_id":"628f954f6fd7fc2712204879","slug":"delhi-crime-sister-made-a-false-story-of-her-kidnapping-when-money-sank-in-the-stock-market-arrested-from-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: शेयर मार्केट में पैसा डूब गया तो बहन ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, आगरा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: शेयर मार्केट में पैसा डूब गया तो बहन ने रची अपने अपहरण की झूठी कहानी, आगरा से गिरफ्तार
Thu, 26 May 2022 08:27 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 26 May 2022 08:27 PM IST
सार
शेयर मार्केट में रुपये गंवाने के बाद महिला ने अपने भाई से रुपये लेने के लिए एक खतरनाक योजना बनाई। उसने अपने अपहरण का नाटक करते हुए मोबाइल एप के बहाने पुरुष की आवाज में अपने भाई को फोन कर फिरौती मांगी। पुलिस ने जांच करने के बाद महिला को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महरौली में रहने वाली महिला लता (38, बदला हुआ नाम) का शेयर मार्केट में पैसा डूब गया तो उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। उसने पैसे उधार लेकर शेयर मार्केट में लगाए थे। उसे तीन लाख रुपये की जरूरत थी।
विज्ञापन
महिला ने एप के जरिए अपनी आवाज को पुरुष की आवाज में बदलकर अपने भाई से तीन लाख रुपये की फिरौती भी मांग ली। महिला अपने नापाक इरादो में कामयाब हो पाती उससे पहले ही महरौली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साकेत कोर्ट ने महिला को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि लता अविवाहित है और अपने भाई के साथ सतबड़ी में रहती है। वह बीपीओ में जॉब करती है। लता के भाई ने 26 मई को रात 11 बजे महरौली थानाध्यक्ष पीसी यादव को शिकायत दी थी कि वह अपने मां व बहन लता (38) के साथ शतबड़ी में रहता है। उसकी बहन का किसी ने अपहरण कर लिया है और बहन के फोन से फिरौती की रकम मांगी जा रही है।
विज्ञापन
उसने शिकायत दी थी कि अपहरणकर्ता ने उसकी बहन का फोटो भेजा है, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे हुए हैं और मुंह में कपड़ा घुसा हुआ है। मामला दर्जकर थानाध्यक्ष पीसी यादव की देखरेख में एसआई अंकित शर्मा व एएसआई सुनील की टीम ने जांच शुरू की। एसआई अंकित शर्मा की टीम ने पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
सीसीटीवी कैमरों से पता लगा कि लता 24 मई को सवा चार बजे खुद ही घर से गई थी। पास के सीसीटीवी चैक किए गए तो आगे का कुछ पता नहीं लगा। लता का मोबाइल बंद था। आरोपी अपहरणकर्ता लता के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल कर रहे थे। मोबाइल की लोकेशन खंगाली तो लोकेशन एक बजे आगरा में मिली।
एसआई अंकित शर्मा की टीम को आगरा भेजा गया। वहां पर पुलिस ने करीब 50 होटलों को खंगाला। आखिरकार लता ताजंगज मार्केट के राधे होटल में मिल गई। होटल के कमरे में लता अकेली थी। होटल के रजिस्टर से पता लगा कि लता ने होटल में अकेले ही प्रवेश किया था।