{"_id":"60c732978ebc3ed48f18b0b8","slug":"delhi-coronavirus-update-14-june-in-last-24-hours-131-new-cases-16-deaths-active-cases-less-than-3500","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 131 नए मरीज, 5 अप्रैल के बाद सबसे कम मौत, संक्रमित दर 0.22 फीसदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना: बीते 24 घंटे में मिले 131 नए मरीज, 5 अप्रैल के बाद सबसे कम मौत, संक्रमित दर 0.22 फीसदी
Mon, 14 Jun 2021 04:12 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 14 Jun 2021 04:12 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 131 संक्रमित मिले और 16 मरीजों की मौत हुई। 355 स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर घटकर 0.22 फीसदी रह गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में सोमवार को कोरोना के 131 मामले आए। 112 दिन बाद यह दैनिक संक्रमितों की सबसे कम संख्या है। इससे पहले 22 फरवरी को 128 संक्रमित मिले थे। उसके बाद से यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा था। संक्रमण के मामलों में कमी के साथ मौतें भी घटी हैं। पिछले 24 घंटों में 16 लोगों की मौत हुई है। यह 5 अप्रैल के बाद सबसे कम है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को 355 रोगी स्वस्थ हुए और संक्रमण दर 0.22 फीसदी रही। कुल संक्रमितों की संख्या 14,31,270 हो गई है। इनमें से 14,03,205 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण से अबतक कुल 24,839 मौतें हो गई हैं। मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है। कोविड केयर केंद्रों में 106 और कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में 93 रोगी भर्ती है। होम आइसोलेशन में 960 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 59, 556 जांच की गई। रोजाना के मुकाबले यह संख्या करीब 19 हजार कम रही। कुल जांच में आरटीपीसीआर प्रणाली से 47,357 और रैपिड एंटीजन से 12,199 टेस्ट हुए। अभी तक 2 करोड़ 3 लाख नमूनों की जांच हो चुकी हैं। कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 6714 रह गई है।
विज्ञापन