फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: CM Kejriwal praised AAP leader Atishi's address to the United Nations world is watching us for urban administration

यूएनजीए में आतिशी का संबोधन: सीएम केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- शहरी प्रशासन के लिए दिल्ली मॉडल देख रही दुनिया

Fri, 29 Apr 2022 12:30 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 PM IST
सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। दिल्ली और आप ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। पूरी दुनिया शहरी प्रशासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए अब दिल्ली की ओर देख रही है।

विज्ञापन
Delhi: CM Kejriwal praised AAP leader Atishi's address to the United Nations world is watching us for urban administration
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी के संबोधन के बाद शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि शहरी शासन के कई क्षेत्रों की समस्याओं के प्रबंधन के लिए पूरी दुनिया दिल्ली की ओर देख रही है। ऑक्सफोर्ड से स्नातक कर चुकीं आतिशी ने यूएनजीए में दिए अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी के शासन मॉडल पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन


यूएनजीए में आतिशी के भाषण वाले वीडियो को रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा, ''भारत के लिए गर्व का क्षण। दिल्ली और आप ने भारतीयों को गौरवान्वित किया। पूरी दुनिया शहरी प्रशासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए अब दिल्ली की ओर देख रही है। दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए हम सभी एक-दूसरे से सीखेंगे।''

विज्ञापन

आतिशी को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा, ''बहुत खूब आतिशी। यह बहुत गर्व का क्षण है। दिल्ली और देश के लोगों की भावनाओं को इतने बड़े मंच पर बताने के साथ-साथ देश की क्षमताओं के बारे में दुनिया को बताने पर बहुत बधाई। देश ऐसी विकासोन्मुख सोच चाहता है। भारत अब आगे बढ़ना चाहता है।''

इससे पहले मोहल्ला क्लीनिक ने भी पाई थीं सुर्खियां

इससे पहले भी आप सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूली शिक्षा में सुधारों को अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। आतिशी ने यूएनजीएम में अपने भाषण का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल समस्याओं के समाधान की राह दिखाता है।

कालकाजी से विधायक आतिशी ने एक ट्वीट में कहा, ''संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में लाए बदलाव को दिखाना एक सम्मान है। मुझे लगता है कि दिल्ली मॉडल दुनियाभर के कई देशों की समस्याओं का समाधान कर सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed