फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Clashes between two groups of prisoners in Tihar Jail, one inmate seriously injured two with minor injuries

दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, एक कैदी गंभीर रूप से घायल, दो को मामूली चोट लगी

Sat, 05 Mar 2022 03:45 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 05 Mar 2022 03:45 AM IST
सार

घायल कैदी की पहचान नवीन के रूप में हुई है। वह विचाराधीन कैदी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को तिहाड़ जेल नंबर 8 में कैदियों के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दो कैदियों के बीच झगड़ा हुआ है।

विज्ञापन
Delhi: Clashes between two groups of prisoners in Tihar Jail, one inmate seriously injured two with minor injuries
तिहाड़ जेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

तिहाड़ जेल में शुक्रवार दोपहर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जेल नंबर आठ में कैदियों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। घटना में एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो कैदियों को मामूली चोट लगी। घायल कैदी को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घायल कैदी के बयान पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


घायल कैदी की पहचान नवीन के रूप में हुई है। वह विचाराधीन कैदी है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को तिहाड़ जेल नंबर 8 में कैदियों के बीच झगड़ा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि दो कैदियों के बीच झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन


नवीन ने पुलिस को बताया कि उसे जेल नंबर आठ में बंद देवेंद्र और दीपांशु ने पीटा है। दोनों हत्या के मामले में तीन साल से जेल नंबर 8 में बंद है। पुलिस ने नवीन का इलाज करवाने के बाद उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed