{"_id":"61bfe4c871df81657e6a198f","slug":"delhi-city-park-developed-in-shivaji-nagar-built-on-the-lines-of-biodiversity-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पार्कों को विकसित कर रहा डीडीए, शिवाजी नगर में सिटी पार्क का किया कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पार्कों को विकसित कर रहा डीडीए, शिवाजी नगर में सिटी पार्क का किया कायाकल्प
Mon, 20 Dec 2021 07:36 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:36 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि प्रवासी पक्षियों का आश्रय भी यहां बनने लगा है। यहां सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। स्थानीय निवासी भावना व अनिकेत ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पार्क में सैर करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पार्क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बायोडायवर्सिटी पार्क के साथ ही अब सिटी पार्क को भी विकसित किया जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) इस मुहिम में जुटा है। डीडीए ने करमपुरा के शिवाजी नगर में पार्क को विकसित किया है। सेंट्रल दिल्ली के 128 एकड़ में विकसित पार्क से करमपुरा, शिवाजी नगर व कैपिटल ग्रींस व आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को भी इससे फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
करीब 19 हजार पेड़ वाले इस पार्क में हरियाली भरपूर है। लिहाजा, यह एक रमणीय स्थल के तौर पर विकसित हुआ है। डीडीए अधिकारी के अनुसार, जल्द ही पार्क में कुछ विशेष किस्म के वनस्पति पौधे व फूल आदि से जुड़़ीं प्रजातियों को भी लगाया जाएगा। पार्क के जरिये पूरे वातावरण और ईको सिस्टम में सुधार किया गया है। इसे बायोडायवर्सिटी पार्क की तर्ज पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि प्रवासी पक्षियों का आश्रय भी यहां बनने लगा है। यहां सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। स्थानीय निवासी भावना व अनिकेत ने बताया कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पार्क में सैर करने पहुंच रहे हैं। स्कूल बंद होने की वजह से खेलने के लिए भी अब बेहतर पार्क मिल गया है।
विज्ञापन