फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi govt decides to import 18 tankers (Oxygen) from Bangkok Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal press conference about coronavirus

दिल्ली : एक महीने के अंदर लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट्स, केजरीवाल बोले-बैंकॉक से आयात करेंगे 18 टैंकर

Tue, 27 Apr 2021 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 Apr 2021 01:19 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक महीने के अंदर 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे

विज्ञापन
Delhi govt decides to import 18 tankers (Oxygen) from Bangkok Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal press conference about coronavirus
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ऑक्सीजन टैंकर खरीद रहे हैं। दिल्ली सरकार ने बैंकाॅक से 18 टैंकर आयात करने का निर्णय किया है, ये टैंकर कल से आने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से इसके लिए वायुसेना के विमान देने का अनुरोध किया और उनका काफी सकारात्मक रवैया रहा है। बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि फ्रांस से हम ऑक्सीजन के 21 प्लांट आयात कर रहे हैं, ये रेडी टू यूज प्लांट हैं। इनको अलग-अलग अस्पतालों में लगा देंगे, इससे हमें उन अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक महीने के अंदर 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहे हैं। अगले एक महीने में हम ऑक्सीजन के 44 प्लांट लगाने जा रहे हैं, इसमें 8 प्लांट केंद्र सरकार लगा रही है। उम्मीद है कि ये 8 प्लांट 30 अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे। 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगा रही है इसमें से 21 प्लांट फ्रांस से आ रहे हैं, बाकी 15 प्लांट हमारे देश के हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने पिछले 4-5 दिनों में देश के कई उद्योगपतियों को लिखा था। मैंने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियो को भी लिखा और मदद मांगी। हमें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, हमें कई लोगों से प्रस्ताव मिले हैं। उनमें से कई मदद कर रहे हैं। मैं सभी को धन्यवाद देता हूं जो दिल्ली सरकार की मदद कर रहे हैं

 

 

स्पेशल कोविड केयर सेंटर का किया दौरा

इससे पहले आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्पेशल कोविड केयर सेंटर का दौरा किया। यह कोविड केयर सेंटर गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के पास बन रहा है। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कोविड सेंटर को देखने के लिए पहुंचे और हो रहे कामों का जायजा लिया। 



इसके बाद सीएम केजरीवाल ने एलएनजेपी अस्पताल का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि एलएनजेपी के सामने रामलीला मैदान में 500 आईसीयू बेड बना रहे हैं। साथ ही कहा कि दिल्ली के लगभग सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। एक भी बेड अभी खाली नहीं है। रामलीला ग्राउंड में 500 आईसीयू बेड और जीटीबी अस्पताल के पास 500 आईसीयू बेड बना रहे हैं। राधा स्वामी परिसर में 200 आईसीयू बेड हैं। इसलिए 10 मई तक लगभग 1200 आईसीयू बेड तैयार हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed