{"_id":"633717dcec2f8458fc52281d","slug":"delhi-changes-in-the-rules-of-electricity-bill-applicable-from-october-1-only-those-who-apply-will-get-exem","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 50 फीसदी लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नियमों में हुआ बदलाव, कल से लागू होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 50 फीसदी लोगों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नियमों में हुआ बदलाव, कल से लागू होगी व्यवस्था
Fri, 30 Sep 2022 10:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:46 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, कुछ लोग बिजली पर सब्सिडी नहीं चाहते थे इसलिये हमने कहा कि जिनको सब्सिडी नहीं चाहिये वे बता दें। उन्होंने कहा था कि 1 अक्टूबर से उन लोगों को ही बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी जिनको चाहिये।
विज्ञापन
केजरीवाल का प्रदूषण हटाने का फॉर्मूला
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में 50 फीसदी लोगों ने ही बिजली बिल पर सब्सिडी यानी छूट की मांग की है। हर दूसरे उपभोक्ता को बिजली में छूट चाहिए। एक अक्टूबर यानी शनिवार से बिजली बिल पर सब्सिडी वैकल्पिक हो जाएगी। दिल्ली में एक अक्टूबर से बिजली के बिल को लेकर नया नियम लागू हो जाएगा। अब आवेदन करने वालों को ही बिजली बिल में छूट मिलेगी। जिन लोगों ने आवेदन नहीं किया है उन्हें बिजली बिल में छू्ट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
अक्टूबर के लिए आवेदन करने की आज अंतिम था। 22.82 लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने छूट के लिए आवेदन किया था। दिल्ली में 47 लाख उपभोक्ता छूट पा रहे थे। यहां 58 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 30 लाख का बिजली बिल शून्य आता है। आगे भी छूट चाहने वाले उपभोक्ताओं को साल में एक बार आवेदन करना होगा। अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए तब आगे जब भी रजिस्ट्रेशन कराएंगे उसके अगले महीने से आपको सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, कुछ लोग बिजली पर सब्सिडी नहीं चाहते थे इसलिये हमने कहा कि जिनको सब्सिडी नहीं चाहिये वे बता दें। उन्होंने कहा था कि 1 अक्टूबर से उन लोगों को ही बिजली पर सब्सिडी दी जाएगी जिनको चाहिये। छूट पाने के लिए अब आपको इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन