फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Case of murder of two-month-old girl DCW sent notice to police

दिल्ली: दो माह की बच्ची की हत्या का मामला, डीसीडब्ल्यू ने पुलिस को नोटिस भेजा

Wed, 23 Mar 2022 09:41 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 23 Mar 2022 09:41 AM IST
सार

आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और पुलिस से मामले में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में 25 मार्च तक पूरी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
Delhi: Case of murder of two-month-old girl DCW sent notice to police
स्वाति मालीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने महिला द्वारा उसकी दो माह की बेटी की हत्या करने के मामले में मंगलवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। आयोग ने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया, जिनमें कहा है कि दो माह की बच्ची की हत्या करके उसका शव ओवन में छुपाया गया और इस मामले में मुख्य आरोपी उस बच्ची की मां है।

विज्ञापन


आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह दिल दहलाने वाला अपराध है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और पुलिस से मामले में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में 25 मार्च तक पूरी जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed