फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi average air quality index stood at 370, air in very poor category

बदले मौसम ने बिगाड़ी सेहत: प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं, अगले दो दिन बारिश की संभावना, उसके बाद ही सुधरेंगे हालात

Thu, 02 Dec 2021 01:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 Dec 2021 01:00 AM IST
सार

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी हवा की की रफ्तार कम रहेगी। इससे प्रदूषकों को फैलने में मदद नहीं मिलेगी। आगामी तीन दिसंबर से तेज हवाएं चलने से प्रदूषक फैलेंगे व प्रदूषण कम होगा। 
 

विज्ञापन
Delhi average air quality index stood at 370, air in very poor category
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

मौसम के बदले मिजाज की वजह से बुधवार को हवा की सेहत फिर बिगड़ गई। इस क्रम में एक दिन पहले खराब श्रेणी में पहुंची हवा दोबारा खिसक कर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। हवा की कम रफ्तार व अन्य मौसमी दशाओं की वजह से अभी प्रदूषित हवा से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले दो दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए तीन दिसंबर से हवा की सेहत सुधर सकती है।

विज्ञापन


वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में जलने वाली पराली की घटनाओं में कमी हो रही है। इससे लगातार प्रदूषण के हिस्से में पराली के धुएं की हिस्सेदारी घट रही है। बीते 24 घंटे में हवा में पीएम 10 का स्तर 312 व पीएम 2.5 का स्तर 174 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। 
विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी हवा की की रफ्तार कम रहेगी। इससे प्रदूषकों को फैलने में मदद नहीं मिलेगी। आगामी तीन दिसंबर से तेज हवाएं चलने से प्रदूषक फैलेंगे व प्रदूषण कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान(आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को मिक्सिंग हाइट 750 मीटर रिकॉर्ड की गई है। अगले 24 घंटे में यह घटकर 600 मीटर रह जाएगी। वहीं, शुक्रवार को यह 950 मीटर रह सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक, बुधवार को वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड व हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा रिकॉर्ड की गई। 

आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा बदलकर पूर्व की ओर हो जाएगी और वेंटिलेशन इंडेक्स 2500 वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। शुक्रवार को हवा की दिशा बदलकर फिर  से उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी। साथ ही हवा की रफ्तार आठ से 12 किमी प्रतिघंटा दर्ज की जा सकती है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 रहा। इससे एक दिन पहले यह 328 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और नोएडा की हवा एक दिन पहले खराब श्रेणी में रही थी, जबकि बुधवार को इन शहरों की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
          01 दिसंबर         30 नवंबर 
दिल्ली     370                328
फरीदाबाद  384                331
गाजियाबाद  387               287
ग्रेटर नोएडा  358               254
गुरुग्राम       360               332
नोएडा        360               291

दिल्ली के पांच हॉटस्पॉट
रोहिणी
ओखला
बवाना 
जहांगीरपुरी
द्वारका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed