{"_id":"62ae62ea8dad577579518b93","slug":"delhi-assembly-by-elections-kejriwal-sought-support-said-bjp-will-not-do-anything-except-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly By elections : केजरीवाल ने मांगा समर्थन, बोले- भाजपाई लड़ाई के अलावा कुछ नहीं करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly By elections : केजरीवाल ने मांगा समर्थन, बोले- भाजपाई लड़ाई के अलावा कुछ नहीं करेंगे
Sun, 19 Jun 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 05:12 AM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजेंद्र नगर उपचुनाव में लगातार दूसरे दिन रोड शो के दौरान अपनी राय जाहिर की। साथ ही आगाह भी किया कि अगर लोगों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो भाजपाई लड़ाई करने के सिवाय कुछ भी नहीं करेंगे। पिछली बार की तरह केजरीवाल ने उपचुनाव में भी झाड़ू के निशान पर वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
केजरीवाल का रोड शो...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि भाजपा को वोट देने से कोई फायदा नहीं, वह कोई काम नहीं करवाएगी। दिल्ली में सरकार आम आदमी पार्टी (आप) की है, तो काम भी आप की सरकार ही करवाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजेंद्र नगर उपचुनाव में लगातार दूसरे दिन रोड शो के दौरान अपनी राय जाहिर की। साथ ही आगाह भी किया कि अगर लोगों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो भाजपाई लड़ाई करने के सिवाय कुछ भी नहीं करेंगे। पिछली बार की तरह केजरीवाल ने उपचुनाव में भी झाड़ू के निशान पर वोट देने की अपील की।
अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर के नारायणा गांव में आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में रोड शो किया। इस मौके पर उनके साथ आप प्रत्याशी भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि उनको पता है कि राजेंद्र नगर इलाके में अभी भी बहुत से काम लंबित हैं। इनको पूरा करने की गारंटी भी केजरीवाल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के बाद से पिछले सात साल में उनकी सरकार ने स्कूल-अस्पताल ठीक किए और मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, बिजली मुफ्त कर दी और महिलाओं के लिए बसों में किराया मुक्त कर दिया। उन्होंने माना कि दिल्ली में पानी की समस्या है।
कहा कि उनकी सरकार पानी की समस्या को भी ठीक कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही राजेंद्र नगर समेत पूरी दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस बार दोगुने मतों के अंतर से हमें जिताना : सीएम
केजरीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में इलाके के लोगों ने जमकर हमें वोट दिया था। अब 23 जून को उपचुनाव हैं। आप लोगों ने पिछली बार जितने वोट दिए थे और जितने मतों के अंतर से हमें जिताया था, इस बार उससे दोगुने मतों के अंतर से जिताना है।
प्रचार अभियान के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वोटरों को नारायणा को श्मशान घाट से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के उपयोग पर लगे प्रतिबंध के जल्द निवारण का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन, जहां झुग्गी वहीं मकान, आवास और अटल बीमा योजना का लाभ देशभर की जनता ले रही है लेकिन दिल्ली के गरीब इस सुविधा से वंचित है।
मुख्यमंत्री को हठधर्मिता छोड़ केंद्र की योजनाओं को दिल्ली में लागू करना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा की केजरीवाल सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा राजेंद्र नगर प्रगतिशील क्षेत्र है जहां विभिन्न समाज समरसता से रहते हैं। आम आदमी पार्टी समरसता को तोड़ रही है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजेंद्र नगर उपचुनाव में लगातार दूसरे दिन रोड शो के दौरान अपनी राय जाहिर की। साथ ही आगाह भी किया कि अगर लोगों ने भाजपा को वोट दे दिया, तो भाजपाई लड़ाई करने के सिवाय कुछ भी नहीं करेंगे। पिछली बार की तरह केजरीवाल ने उपचुनाव में भी झाड़ू के निशान पर वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने राजेंद्र नगर के नारायणा गांव में आप प्रत्याशी दुर्गेश पाठक के समर्थन में रोड शो किया। इस मौके पर उनके साथ आप प्रत्याशी भी मौजूद रहे। केजरीवाल ने कहा कि उनको पता है कि राजेंद्र नगर इलाके में अभी भी बहुत से काम लंबित हैं। इनको पूरा करने की गारंटी भी केजरीवाल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सत्ता में आने के बाद से पिछले सात साल में उनकी सरकार ने स्कूल-अस्पताल ठीक किए और मोहल्ला क्लीनिक बनवाए, बिजली मुफ्त कर दी और महिलाओं के लिए बसों में किराया मुक्त कर दिया। उन्होंने माना कि दिल्ली में पानी की समस्या है।
कहा कि उनकी सरकार पानी की समस्या को भी ठीक कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही राजेंद्र नगर समेत पूरी दिल्ली में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस बार दोगुने मतों के अंतर से हमें जिताना : सीएम
केजरीवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में इलाके के लोगों ने जमकर हमें वोट दिया था। अब 23 जून को उपचुनाव हैं। आप लोगों ने पिछली बार जितने वोट दिए थे और जितने मतों के अंतर से हमें जिताया था, इस बार उससे दोगुने मतों के अंतर से जिताना है।
भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में उतरे 3 केंद्रीय मंत्री
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार के तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत कई दिग्गजों ने 11 नुक्कड़ सभाएं कर पार्टी प्रत्याशी राजेश भाटिया के लिए वोट मांगे।प्रचार अभियान के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वोटरों को नारायणा को श्मशान घाट से जोड़ने वाले ओवरब्रिज के उपयोग पर लगे प्रतिबंध के जल्द निवारण का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत, मुद्रा लोन, जहां झुग्गी वहीं मकान, आवास और अटल बीमा योजना का लाभ देशभर की जनता ले रही है लेकिन दिल्ली के गरीब इस सुविधा से वंचित है।