फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Anju sister of former cricketer Virender Sehwag joins Aam Aadmi Party

दिल्ली: पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू आम आदमी पार्टी में शामिल

Fri, 31 Dec 2021 05:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 31 Dec 2021 05:07 PM IST
सार

अंजू ने कहा कि वे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रही हैं। उनके पति रविंद्र सिंह महलवाल एक व्यापारी हैं।

विज्ञापन
Delhi Anju sister of former cricketer Virender Sehwag joins Aam Aadmi Party
वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आप में शामिल हो गईं - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व विख्यात क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग शुक्रवार को कांग्रेस से नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं। वह वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली नगर निगम की पार्षद चुनी गई थी। आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा समाजसेवी अरविंद चंदेला भी आप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक सोमनाथ भारती व धनवंती चंदेला भी मौजूद थे।

विज्ञापन


इस मौके पर पंकज गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर भी लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया है। केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग आप परिवार में शामिल हो रहे हैं। उसी श्रृंखला में आज दिल्ली से दो महत्वपूर्ण हस्तियां पार्टी से जुड़ रही हैं। इस मौके पर अंजू सहवाग ने कहा कि वे आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि अंजू सहवाग पार्षद बनने से पहले शिक्षक भी रह चुकी हैं। वह हिंदी और सामाजिक शास्त्र पढ़ाती थीं। अंजू ने वर्ष 2013 में कांग्रेस से नजफगढ़ क्षेत्र से विधायक का टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। दरअसल नजफगढ़ में उनका परिवार रहता है और उनकी मां भी नजफगढ़ क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed