{"_id":"5ffd9dae015f6f7ad656cf6f","slug":"delhi-airport-engineer-caught-with-us-police-cartridge-case-file-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी यात्रा को यादगार बनाना इंजीनियर को पड़ा भारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी यात्रा को यादगार बनाना इंजीनियर को पड़ा भारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर मामला दर्ज
Tue, 12 Jan 2021 06:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 12 Jan 2021 06:31 PM IST
सार
- आईजीआई एयरपोर्ट पर इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्ज
- युवक के बैग से मिला अमेरिकी पुलिस का कारतूस
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के इंजीनियर युवक को अमेरिका की यादगार के रूप में कारतूस को रखना भारी पड़ गया। भारत आते ही आईजीआई एयरपोर्ट पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से कारतूस निकला।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट के पुलिस अधिकारियों ने युवक की भावनाओं को समझा। युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है, बल्कि उसे बाउन-डाउन करके छोड़ दिया गया है। आईजीआई एयरपोर्ट के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि सतारा, महाराष्ट्र निवासी अगरान्या श्रीधर जमपाला(26) सोमवार को अमेरिका से लौटा था।
विज्ञापन
उसके बैग से चेंकिग के दौरान 9 एमएम का एक कारतूस मिला। डायल सिक्यूरिटी एण्ड विजिलेंस स्टाफ ने इसकी शिकायत आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस से की। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि अगरान्या ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री ले रखी है। वह दो वर्ष पहले नौकरी के लिए अमेरिका गया था।
विज्ञापन
अमेरिका में वह शूटिंग रेंज में गया था। वहां शूटिंग रेंज में उसे एक कारतूस पड़ा मिला। अगरान्या ने अमेरिकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए कारतूस अपने पास रख लिया। अमेरिका से तो वह कारतूस के साथ निकल आया, मगर आईजीआई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसे निर्देश दिए है कि जब भी पुलिस उसे बुलाएगी उसे आना पड़ेगा।