फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi AIIMS slip made on second day also services expected to start from Monday

दिल्ली एम्स: दूसरे दिन भी बनी पर्ची, सोमवार से सेवाएं शुरू होने की उम्मीद, 23 नवंबर को हैक हुआ था सर्वर

Tue, 06 Dec 2022 09:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 09:09 PM IST
सार

सर्वर सेवा शुरू होने के बाद ई-अस्पताल सेवा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। अभी मैनुअली काम किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मंगलवार को दूसरे दिन भी सर्वर का ट्रायल सफल रहा। ओपीडी से ई-अस्पताल की सेवा शुरू होने के बाद आरपी सेंटर, ट्रामा सेंटर और सीएन सेंटर में भी ऑनलाइन सेवाओं को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
Delhi AIIMS slip made on second day also services expected to start from Monday
एम्स, दिल्ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की राज कुमारी अमृत कौर ओपीडी और आपातकालीन सेवा में दूसरे दिन भी कुछ नए मरीजों की ऑनलाइन पर्ची बनाई गई। मंगलवार को सर्वर के ट्रायल के दूसरे दिन ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सेवाओं को भी चलाया गया। एम्स प्रशासन की माने तो उम्मीद की जा रही है कि अगले सोमवार तक एम्स का सर्वर पूरी तरह से काम कर सकता है। 

विज्ञापन


सर्वर सेवा शुरू होने के बाद ई-अस्पताल सेवा को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। अभी मैनुअली काम किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मंगलवार को दूसरे दिन भी सर्वर का ट्रायल सफल रहा। ओपीडी से ई-अस्पताल की सेवा शुरू होने के बाद आरपी सेंटर, ट्रामा सेंटर और सीएन सेंटर में भी ऑनलाइन सेवाओं को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन

 

बता दें कि 23 नवंबर को एम्स का सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। पिछले 14 दिनों से एम्स का सर्वर ठप होने के कारण ऑफ लाइन सेवाएं दी जा रही है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed