फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi aiims director dr randeep guleria vaccinated himself at aiims at third number in presence of dr harshvardhan

दिल्लीः एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने तीसरे नंबर पर लगवाया टीका, सफाईकर्मी मनीष को लगी पहली वैक्सीन

Sat, 16 Jan 2021 12:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Jan 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi aiims director dr randeep guleria vaccinated himself at aiims at third number in presence of dr harshvardhan
कोरोना की वैक्सीन लगाते एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली समेत पूरे देश में आज से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कुल तीन करोड़ लोगोंं को टीके लगाए जाएंगे। इनमें स्वास्थ्यकर्मचारी, फ्रंट लाइन कोविड योद्धा जैसे सफाई कर्मी, पुलिस के जवान आदि शामिल हैं। इस अभियान के शुरू होते ही दिल्ली के एम्स में आज सबसे पहले सफाईकर्मचारी मनीष को टीका लगा।

विज्ञापन


यही नहीं एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी एम्स में कोरोना का टीका लगवाया। उन्हें यहां तीसरे नंबर पर टीका लगाया गया। यह पूरा कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में हुआ। डॉ. गुलेरिया ने यह टीका इसलिए भी लगवाया ताकि अन्य लोगों को विश्वास हो कि यह टीका सुरक्षित है और इसे हर लाभार्थी को बिना किसी शक के लगवाना चाहिए।
विज्ञापन


आज जिन लोगों को भी टीके लग रहे हैं उन्हें इसका पहला डोज दिया जा रहा है। 28 दिन बाद इन सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी जिसके बाद यह लोग कोरोना से सुरक्षित माने जाएंगे। बता दें कि दिल्ली में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों लग रही हैं। हालांकि इसके लिए भी एक खास तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई जा रही है और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में कोविशील्ड लगाई जा रही है। यह वर्गीकरण इसलिए किया गया है ताकि जब लाभार्थी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने उसी अस्पताल में दोबारा आए तो उसे कोई अलग वैक्सीन न लग जाए। जब किसी एक अस्पताल में एक ही तरह की वैक्सीन लगेगी तो किसी तरह की गड़बड़ की कोई आशंका नहीं रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed