दिल्ली: एक महीने बाद एम्स में फिर होगी गैर कोविड मरीजों की भर्ती, प्रबंधन ने कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद लिया फैसला
बीते माह सात जनवरी को एम्स ने ट्रामा सेंटर को मुख्य परिसर में स्थानांतरित करने के साथ साथ मरीजों के सामान्य वार्ड या फिर प्राइवेट वार्ड में भर्ती पर रोक लगाई थी। तब से एम्स में केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब एक महीने बाद दिल्ली एम्स में फिर से गैर कोविड मरीजों की भर्ती शुरू होगी। शुक्रवार को एम्स प्रबंधन ने कोरोना के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पहले की तरह शुरू करने का निर्णय लिया है।
बीते माह सात जनवरी को एम्स ने ट्रामा सेंटर को मुख्य परिसर में स्थानांतरित करने के साथ साथ मरीजों के सामान्य वार्ड या फिर प्राइवेट वार्ड में भर्ती पर रोक लगाई थी। तब से एम्स में केवल आपातकालीन सेवाएं ही जारी हैं। ऐसे में गैर कोविड मरीजों को इलाज के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बीते 20 जनवरी के बाद से दिल्ली सहित देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है।
अभी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा कोविड संक्रमितों का इलाज
हालांकि एम्स प्रबंधन ने करीब दो सप्ताह की स्थिति का आकलन करने के बाद अब फैसला लिया है कि अस्पताल में सामान्य और प्राइवेट वार्ड में भर्तियों के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर भी शुरू किए जाएंगे। आगामी सोमवार से स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह संचालित होगीं। हालांकि अभी ट्रामा सेवाओं को मुख्य परिसर से ही संचालित किया जाएगा। अभी भी एम्स के ट्रामा सेंटर में कोविड संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने जानकारी दी है कि बिस्तर उपलब्धता के अनुसार मरीजों को भर्ती करने की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही ओपीडी सेवाएं भी आगामी सोमवार से पहले की तरह जारी रहेगीं।