{"_id":"61bc0207d2efa7220c00cb61","slug":"delhi-aats-arrested-two-chain-snatchers-15-mobile-phones-recovered-from-the-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कोविड में नहीं बिक रही थी चूड़ियां तो बन गया स्नेचर, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे झपटमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कोविड में नहीं बिक रही थी चूड़ियां तो बन गया स्नेचर, नशे की लत पूरी करने के लिए करते थे झपटमारी
Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 17 Dec 2021 08:50 AM IST
सार
मध्य दिल्ली की एएटीएस ने दो ऐसे आरोपियों को दबोचा है जो नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी किया करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास झपटे हुए 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दो झपटमार गिरफ्तार किए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोविड के दौरान जब चूड़ियां नहीं बिकी तो एक युवक स्नेचर बन गया। नशे की लत पूरी करने के लिए वह अपने साथी के साथ मिलकर रोजाना दो से तीन मोबाइल झपट लेता था। मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने दोनों झपटमारों को दबोच लिया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान आजादपुर निवासी दीपक उर्फ चूड़ी (32) और पहाड़गंज निवासी कुणाल (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास झपटे हुए 15 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी लूटे गए मोबाइल को खुलवाकर उसके पुर्जे अलग कर देते थे।
इसके बाद उनको बाजार में बेच दिया जाता था। एक मोबाइल के बदले उनको 1500 से 2000 रुपये मिल जाते थे। दोनों ही आरोपी पहले भी झपटमारी के मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला की पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जिले में झपटमारी की वारदातें हो रही थीं। उसकी जांच के लिए एएटीएस इंजार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम को लगाया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आजादपुर में रहने वाला युवक मध्य दिल्ली में आकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

इसका साथी पहाड़गंज इलाके में रहता है। पुलिस ने दोनों की जानकारी जुटाई। इसके बाद दोनों को पहाड़गंज इलाके से दबोच लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी से पुलिस ने मध्य जिला में झपटमारी की करीब नौ वारदातें सुलझाई हैं।
आरोपियों ने खुलासा किया है कि पिछले कुछ ही दिनों में इन लोगों ने करीब 150 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। कुणाल झपटमारी के मामले में पिछले साल दिसंबर में जेल से बाहर आया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।