{"_id":"62840476cd25cc1b10681c35","slug":"deleting-bhagat-singh-s-text-from-book-an-insult-to-martyr-kejriwal-ashram-news-noi649153495","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुस्तक से भगत सिंह का पाठ हटाना शहीद का अपमान : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुस्तक से भगत सिंह का पाठ हटाना शहीद का अपमान : केजरीवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। स्कूली पुस्तक से भगत सिंह पर एक पाठ को हटाने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नाटक में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने इसे स्वतंत्रता सेनानी के बलिदान का अपमान बताते हुए फैसले को वापस लेने की मांग की है।
अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि देश शहीदों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने भाजपा से पूछा कि भाजपा के लोग भगत सिंह से इतनी नफरत क्यों करते हैं। उनकी यह प्रतिक्रिया ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) और ऑल इंडिया सेव एजुकेशन कमेटी (एआईएसईसी) सहित कुछ संगठनों द्वारा दावा किए जाने के एक दिन बाद आई है। संगठनों ने दावा किया है कि कर्नाटक सरकार ने कक्षा 10वीं की कन्नड़ पुस्तक से स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का एक पाठ हटा दिया है, जबकि इसमें आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का एक भाषण शामिल किया गया है। आप ने भगत सिंह पर अध्याय हटाने को शर्मनाक बताते हुए कर्नाटक सरकार से पुस्तक में पाठ बहाल करने की मांग की है।
यह बोले कर्नाटक के शिक्षा मंत्री
कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए कन्नड़ पुस्तक में हेडगेवार के एक भाषण को शामिल करने का बचाव किया है। नागेश ने कहा कि आपत्ति करने वालों ने पुस्तक को नहीं पढ़ा है।