{"_id":"60f993c98ebc3e6d9f0809b0","slug":"deen-dyal-upadhyay-and-jankpuri-super-speciality-hospital-get-ct-scan-and-mri-machine-test-will-be-free-for-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: दिल्ली की जनता मुफ्त करवा सकेंगे सीटी स्कैन और एमआरआई, दो अस्पतालों को मिलीं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: दिल्ली की जनता मुफ्त करवा सकेंगे सीटी स्कैन और एमआरआई, दो अस्पतालों को मिलीं मशीनें
Thu, 22 Jul 2021 09:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:20 PM IST
सार
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन का लाभ पश्चिमी दिल्ली की लगभग 25 लाख आबादी को मिलेगा। इससे कोविड का पता लगाना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
ct scan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में नई सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों का लोकार्पण किया। सत्येंद्र जैन ने कहा कि अस्पतालों को मशीनें मिलने के बाद अब लोगों की जांच मुफ्त हो सकेगी।
विज्ञापन
दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन का लाभ पश्चिमी दिल्ली की लगभग 25 लाख आबादी को मिलेगा। इससे कोविड का पता लगाना भी आसान हो जाएगा। सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये मशीनें अस्पतालों की स्वास्थ्य प्रणाली को और सुदृढ़ बनाएंगी।
विज्ञापन
लोग विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ एक ही छत के नीचे ले सकेंगे। डीडीयू अस्पताल में लगी सीटी स्कैन मशीन स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मशीनों में से एक है, जो आपातकालीन और आघात के मामलों के उपचार में सहायक होगी। वहीं, जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन और 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन लगी है। ये अत्याधुनिक मशीनें मरीजों के लिए काफी लाभदायक होंगी। जो टेस्ट हजारों रुपये के होते हैं, उन्हें दिल्ली की जनता बिल्कुल मुफ्त करवा सकेगी।
विज्ञापन