फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Death of a woman victim of brutality in GB Pant Hospital premises,

Delhi : जीबी पंत अस्पताल परिसर में हैवानियत का शिकार महिला की मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच

Mon, 08 May 2023 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 May 2023 01:16 AM IST
सार

परिवार का आरोप था कि महिला पर जानलेवा हमला करने के अलावा दुष्कर्म किया गया।

विज्ञापन
Death of a woman victim of brutality in GB Pant Hospital premises,
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल परिसर में हैवानियत का शिकार हुई 40 वर्षीय महिला ने रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार का आरोप था कि महिला पर जानलेवा हमला करने के अलावा दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।

विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कर महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की बात से इन्कार किया था। पुलिस का कहना था कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट पर लात और घुटनों से वार किया गया, जिसकी वजह से वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी। अब प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस मामले में मुख्य आरोपी शाकिर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने वाले रघुनाथ नामक व्यक्ति की भूमिका भी मामले में संदिग्ध है। पुलिस उससे पूछताछ कर छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला के सिर और प्राइवेट पार्ट के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। इसकी वजह से सर्जरी के बाद महिला की हालत नाजुक बनी हुई थी। वारदात के छह दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय महिला अपने दो बेटों के साथ पूर्वी दिल्ली में रहती थी। पति की एक साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी। वह परिवार चलाने के लिए जीबी पंत अस्पताल में प्राइवेट रूप से आया की नौकरी कर रही थी। दूसरी ओर आरोपी शाकिर अस्पताल के बाहर रेहड़ी लगाकर फल बेचता था। कुछ समय पूर्व उसकी महिला से पहचान हुई थी।

सूत्रों की मानें तो आरोपी पिछले कुछ दिन से महिला पर गंदी नजर रखे हुए था। महिला ने आरोपी को नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद आरोपी ने अस्पताल की तीसरी मंजिल, वार्ड नंबर-23 के एसी प्लांट में वारदात को अंजाम दिया। बातचीत के बाद आरोपी महिला का सिर दीवार में देकर मारा। उसके चेहरे पर घूंसों से हमला किया, जिससे उसके दांत भी टूट गए।

हमले के बाद उसने महिला से हैवानियत की। दुष्कर्म करने के बाद प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। इसके बाद आरोपी महिला का पर्स और मोबाइल भी लेकर फरार हो गया। महिला को उसके एक और जानकार रघुनाथ नामक व्यक्ति ने अस्पताल में भर्ती कराया था। उससे पूछताछ के बाद एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।

महिला के जानकार की भूमिका संदिग्ध
एक मई की देर रात को महिला को एक व्यक्ति ने एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। वहां महिला ने पुलिस को बताया कि रघुनाथ नामक युवक उसे अस्पताल लाया। बेहोश होने से पहले महिला ने शाकिर नामक आरोपी का नाम पुलिस को बताया था। रघुनाथ से बातचीत की गई तो पुलिस को उस पर शक हुआ। रघुनाथ ने बताया कि उसे महिला जीबी पंत अस्पताल के गेट नंबर-6 पर पड़ी मिली। वह उसे एक अन्य युवक की मदद से रिक्शा से अस्पताल लाया था।


पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो पता चला कि घटना वाले दिन वारदात से पहले रघुनाथ महिला के साथ तीसरी मंजिल पर एसी रूम के पास देखा गया था। पुलिस ने जब रघुनाथ से बातचीत की तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा। शक के आधार पर फिलहाल पुलिस ने दुष्कर्म के अलावा सामूहिक दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी हुई है। पुलिस रघुनाथ से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed