फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dealer selling SIM on fake documents arrested campaign being run for security of Independence Day

दिल्ली: फर्जी दस्तावेज पर सिम बेचने वाला डीलर गिरफ्तार, स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर चलाया जा रहा अभियान

Thu, 05 Aug 2021 07:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 05 Aug 2021 07:01 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी हरि सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Dealer selling SIM on fake documents arrested campaign being run for security of Independence Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : is

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलक नगर थाना पुलिस ने फर्जी कागजात पर नकली सिम कार्ड बेचने वाले एक डीलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 404 नकली सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी हरि सिंह के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अवैध सिम कार्ड डीलरों, सेकेंड हैंड कार डीलर, गेस्ट हाउस, होटल सहित अन्य चीजों की लगातार जांच कर रही है। 
विज्ञापन


इसी अभियान के दौरान पुलिस ने जाली दस्तावेज पर अवैध सिम बेचने वाले हरि सिंह को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी इन सिम कार्ड को फर्जीवाड़ा करने वालों को बेचता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी सिम को कहां से लाकर बेचता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed