फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   dda holds draw for 689 surrendered flats only 79 waitlisted applicants allotted units

डीडीए ड्रॉ: प्रतीक्षा सूची में शामिल 79 सफल आवेदकों को मिला आशियाना, 130 आवेदक हुए थे शामिल

Wed, 25 Aug 2021 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

डीडीए की ओर से जनवरी 2021 में आवासीय योजना जारी की गई थी। इसके तहत कुल 1354 फ्लैटों को लॉन्च किया गया था। इसमें से 649 फ्लैट को आवंटन नहीं हुआ था।

विज्ञापन
dda holds draw for 689 surrendered flats only 79 waitlisted applicants allotted units
DDA flats - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की ओर से बुधावर को आयोजित आवासीय योजना 2021 के मिनी ड्रॉ में 79 आवेदक सफल हुए हैं। ड्रॉ के लिए प्रतीक्षा सूची में शामिल कुल 130 आवदेकों ने फ्लैटों के लिए पंजीकरण राशि जमा की थी। सफल आवेदकों को रोहिणी, जहांगीरपुर, नरेला, पश्चिमपुरी और द्वारका में फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए फ्लैट की राशि के भुगतान से लेकर कब्जा पत्र तक ऑनलाइन ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। आवेदकों को सिर्फ कंवेंस डीड के लिए एक बार डीडीए कार्यालय जाने की आवश्यकता होगी। 

विज्ञापन


डीडीए की ओर से जनवरी 2021 में आवासीय योजना जारी की गई थी। इसके तहत कुल 1354 फ्लैटों को लॉन्च किया गया था। इसमें से 649 फ्लैट को आवंटन नहीं हुआ था। इसको देखते हुए डीडीए की ओर से प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों के लिए मिनी ड्रॉ कराने का फैसला हुआ था। प्रतीक्षा सूची में पूर्व सैनिक की विधवाओं, दिव्यांग व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को शामिल किया गया था। वहीं, सामान्य वर्ग के लिए कुल 239 फ्लैट रखे गए थे। इसके लिए डीडीए मुख्यालय में बुधवार को दोपहर तीन बजे सेवानिवृत जज व वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में ड्रॉ का आयोजन किया। कुल 689 फ्लैट के लिए सिर्फ 79 आवेदक ही सफल हुए हैं। 
विज्ञापन


आठ लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये थी कीमत
डीडीए की ओर से पहला ड्रॉ 10 मार्च को निकाला गया था। कुल 1354 फ्लैट में विभिन्न श्रेणी के तहत कीमत आठ लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये रखी गई थी। इसके बाद सुविधाओं व अन्य कारणों से कुछ लोगों ने फ्लैट का आवंटन नहीं लिया था। तीन बीएचके एचआईजी श्रेणी के तहत कुल 215 फ्लैट जसोला व 13 फ्लैट वसंत कुंज में रखे गए थे। इसमें से जसोला के फ्लैट की कीमत 1.97 करोड़ से लेकर 2.14 करोड़ व वसंत कुंज के फ्लैटों की कीमत 1.43 करोड़ से लेकर 1.72 करोड़ रुपये है। इसके अलावा एमआईजी श्रेणी के 757 फ्लैट द्वारका, वसंतकुंज, रोहिणी में हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए मंगोलपुरी में फ्लैट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमआईजी फ्लैटों की कीमत 41 लाख से लेकर 1.24 करोड़ रुपये व एलआईजी श्रेणी के लिए 17 लाख से लेकर 35 लाख रुपये तय की गई है। इसके तहत द्वारका, रोहिणी और नरेला में फ्लैटों का आवंटन है। वहीं, मंगोलपुरी और नरेला में जनता फ्लैट की कीमत आठ लाख से लेकर 30 लाख रुपये रखी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed