{"_id":"63468cfde9f6722a1410eabd","slug":"dcw-president-swati-maliwal-received-rape-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने की शिकायत की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने की शिकायत की थी
Wed, 12 Oct 2022 03:16 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Oct 2022 03:16 PM IST
सार
स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं, दुष्कर्म की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बुधवार को को न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं।
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी थी। स्वाति ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, "जब से मैंने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आई एंड बी मंत्री को पत्र लिखा है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। जाहिर है, वह हमारा काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हूं। प्राथमिकी दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे हैं उन्हें गिरफ्तार करें।"
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने हाल ही में साजिद खान के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गयी है, जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं'।
विज्ञापन
एक और महिला ने कहा था कि हमशकल फिल्म के ऑडिशन के दौरान कपड़े उतारने को कहा गया। इसे लेकर मैंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से शिकायत की थी कि उन्हें बिग बॉस शो से निकाला जाए। जिसके बाद मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं।जिसे लेकर मैंने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है: स्वाति मालीवाल pic.twitter.com/9vZAanUR5Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 12, 2022
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी थी। स्वाति ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, "जब से मैंने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आई एंड बी मंत्री को पत्र लिखा है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। जाहिर है, वह हमारा काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हूं। प्राथमिकी दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे हैं उन्हें गिरफ्तार करें।"
विज्ञापन
#MeToo कैंपेन में 10 महिलाओं ने निर्देशक व बिग बॉस प्रतियोगी साजिद खान के खिलाफ गंभीर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। उनमें से कुछ ने कहा था कि हासफुल-4 फिल्म के ऑडिशन के दौरान जब वे नाबालिग थी साजिद खान ने उनसे कहा था कि अपने पूरे कपड़े उतार दें:दिल्ली महिला आयोग चीफ स्वाति मालीवाल pic.twitter.com/YX9i5SHSXX