फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crowd of people going to Purvanchal gathered on Chhath

छठ पर उमड़ी पूर्वांचल जाने वालों की भीड़

Mon, 08 Nov 2021 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people going to Purvanchal gathered on Chhath
नई दिल्ली। रेलवे स्टेशनों पर छठ पर्व पर पूर्वांचल जाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। आरक्षित यात्रा टिकट नहीं मिलने पर भी लोग वेटिंग टिकट लेकर स्टेशन पर पहुंच रहे हैं। ललक है तो ट्रेन में बैठकर किसी तरह अपने घर पहुंचने की। उत्साह से लबरेज लोग छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान लेकर रेलवे स्टेशन परिसरों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के बाद स्टेशनों पर इतनी भीड़ उमड़ी है कि रेलवे के तमाम इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने के बावजूद यात्रियों को आरक्षित बर्थ नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में नियम के विपरीत वेटिंग टिकट पर ही यात्रा करना मजबूरी बन गया है। रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 94 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, जो 610 फेरे लगाएंगी। इस तरह रेलवे ने इस साल करीब पांच लाख अतिरिक्त बर्थ व सीटें उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा, स्पेशल ट्रेन में 128 अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं, जो 640 फेरे लगाएंगे। इससे 51 हजार सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे अधिकारी स्टेशनों पर इंतजाम का जायजा ले रहे हैं। इसके लिए अधिकारी तो तैनात किए ही गए हैं, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल खुद प्रबंधन में जुटे हैं। गंगल ने दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक डिंपी गर्ग के साथ आनंद विहार टर्मिनल पर इंतजाम का निरीक्षण किया और यात्रियों से बातचीत भी की। गंगल ने बताया कि यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए स्टेशन परिसर में इंतजाम किया गया है। ट्रेन के रनिंग स्टाफ को भी बेहतर व्यवहार के साथ सुरक्षित सफर कराने का निर्देश दिया गया है। ट्रेनें पांच लाख अतिरिक्त बर्थ के साथ चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं भीड़ प्रबंधन के इंतजाम
. मिनी कंट्रोल रूम : रेलवे स्टेशन पर मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इनमें परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक, इंजीनियरिंग, बिजली, रेल सुरक्षा बल एवं रेल चिकित्सकों को तैनात किया गया है। यहां टेलीफोन, रेल सूचना, पैनल रूम कनेक्टिविटी, प्लेटफार्मों और सर्कुलेटिंग एरिया के सीसीटीवी की सुविधा है। विशेष ड्यूटी अधिकारियों को तैनात किया गया है।
. अतिरिक्त यात्री प्रतीक्षा क्षेत्र और सुविधाएं : आनंद विहार टर्मिनल पर 8160 वर्गफुट के सर्कुलेटिंग एरिया में 454 यात्रियों की क्षमता वाले टेंटों की व्यवस्था की गई है। 20 मोबाइल शौचालय, टेंट एरिया के सामने पानी के अतिरिक्त 20 नल, एक पूछताछ काउंटर के साथ 7 रेल आरक्षण काउंटर, रेल सूचना के लिए बड़े आकार के एलसीडी स्क्रीन और जनउद्घोषणा प्रणाली, भोजन और नाश्ते के 2 स्टॉल लगे हैं।
. रेल सुरक्षा बल की हेल्प डेस्क : रेलवे स्टेशन पर चिकित्सा सुविधाएं, चौबीस घंटे डॉक्टरों की तैनाती, स्टेशनों पर पैरा-मेडिकल स्टाफ, पर्याप्त स्ट्रेचर और व्हील चेयर के साथ प्राथमिक चिकित्सा चौकियों का प्रावधान किया गया है।
. अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती : भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की मदद करने के लिए अतिरिक्त वाणिज्य, रेल सुरक्षा बल, रेल सुरक्षा विशेष बल, राजकीय रेल पुलिस, सिविल डिफेंस और स्काउट एंड गाइड की मदद ली जा रही है।

. बरती जा रही अन्य सावधानियां : ट्रेन का प्लेटफार्म एक बार तय हो जाने के बाद नहीं बदला जाएगा। प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले प्लेटफॉर्मों पर ट्रेन लगाई जा रही हैं। स्वचालित सीढ़ियों के पास कर्मचारियों की तैनाती की गई है। एक अलग व्हाट्स एप ग्रुप के जरिये नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed