फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crores looted by taking the elderly hostage in delhi

वारदात: बुजुर्ग को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट, पुलिस का दावा-चार करोड़ के जेवरात लूटकर ले गए बदमाश

Sun, 01 May 2022 04:35 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 01 May 2022 04:35 AM IST
सार

सूत्रों का दावा है कि बदमाश 10 करोड़ से अधिक का माल लूटकर ले गए हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है।

विज्ञापन
Crores looted by taking the elderly hostage in delhi
delhi police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी स्थित आनंद लोक में शनिवार तड़के हथियारबंद बदमाशों ने एक कोठी पर धावा बोलकर करोड़ों के जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाशों ने ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद 68 वर्षीय वृद्धा और उनकी पांच साल की पोती को हाथ-पांव बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी में रखे करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली। इसके बाद फरार हो गए।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर का कहना है कि बदमाशों ने चार करोड़ के जेवरात लूटे। वहीं, सूत्रों का दावा है कि बदमाश 10 करोड़ से अधिक का माल लूटकर ले गए हैं। शुरुआती जांच के बाद आशंका जताई जा रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वृद्घा रितिका शर्मा परिवार के साथ कोठी नंबर-29, आनंद लोक में रहती है। इनके परिवार में बेटा, बहू, पोता व पोती हैं। बेटे का गारमेंटस का बड़ा कारोबार है। शुक्रवार रात को वृद्घा पांच साल की पोती के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सो रही थीं। बेटा बहू पहली मंजिल पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब 3.30 बजे अचानक उसकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि चार-पांच बदमाश उनके घर में रखी अलमारी खोलकर सामान निकाल रहे थे। वह उठी तो एक बदमाश ने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इस बीच उसकी पोती भी जाग गई। उसे भी चुप कराकर बंधक बना लिया गया।

बदमाशों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाश लूटपाट कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह अपने बेटे को खबर दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। तड़के ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पीड़ित के घर पहुंच गए।

छानबीन में पता चला कि बदमाशों ने पेचकस और अन्य औजारों से घर के दरवाजे के लॉक खोले। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर  मेन गेट से ही फरार हो गए जबकि, कारोबारी के घर हर समय सुरक्षा गार्ड रहते हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि वारदात के समय सुरक्षा गार्ड कहां गए थे। महिला से पूछताछ के बाद पुलिस का दावा है कि बदमाशों की संख्या चार थी। जबकि सूत्रों का कहना है कि बदमाश चार से अधिक थे। लूट की रकम को लेकर भी पुलिस व परिवार खुलकर नहीं बोल रहे हैं।

फिलहाल, पुलिस कारोबारी के घर के नौकर, ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। मौके से कुछ फिंगर प्रिंट उठाए हैं।  सीसी टीवी कैमरों की भी जांच की गई है। इसमें बदमाश फरार होते हुए दिख रहे हैं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की आधा दर्ज से अधिक टीमें जुटी हुई हैं।

लूट में सुरक्षा गार्ड का हाथ होने का शक
दक्षिण दिल्ली के पॉश एरिया डिफेंस कालोनी, आनंद लोक इलाके में हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि लूटपाट की इस सनसनीखेज वारदात में कारोबारी के सुरक्षा गार्ड का हाथ हो सकता है। चार-पांच दिन पूर्व ही संदिग्ध गार्ड बच्चों की बीमारी की बात कहकर जयपुर गया था।

फिलहाल उसकी लोकेशन बिहार में मिली है। मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 नंबर की कोठी के नजदीक दो मकान खाली हैं। बदमाश उन मकानों की दीवार फांदकर कोठी में आए। वारदात को अंजाम देने के लिए अपने साथ गुलेल, रिंच, लोहे की रॉड और ताला तोड़ने के एस-शेप के औजार भी छोड़ गए हैं।

आरोपियों ने खिड़की के पेंच खोले और उसके बाद कमरे में दाखिल हुए। पहले अंदर पहुंचकर वह साइड वाले कमरे में गए। वहां रखी तीन महंगी साड़ियों पर हाथ साफ किया। इसके बाद महिला के कमरे में पहुंचे और वहां से जेवरात और कैश निकाला।


वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने घर के फ्रिज में रखी कोल्ड ड्रिंक पी और मूंगफली भी खाई। इसके बाद फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस सुरक्षा गार्ड पर शक जताया जा रहा है, वह दिसंबर में ही काम पर आया था। अभी फिलहाल वह 15 दिन की छुट्टी लेकर गया था। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में बांग्लादेशी गैंग का हाथ हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed