फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Rohini Court Blast: Delhi Police arrested DRDO scientist, used explosives to kill neighbor

रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार, पड़ोसी को मारने के लिए लगाया था विस्फोटक

Sat, 18 Dec 2021 04:08 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 18 Dec 2021 04:08 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी दो बैग लेकर कोर्टरूम में सुबह 9.33 बजे दाखिल हुआ, जिनमें से एक बैग वह कोर्टरूम में छोड़ आया। वह कोर्ट परिसर से 10.35 बजे निकला।

विज्ञापन
Rohini Court Blast: Delhi Police arrested DRDO scientist, used explosives to kill neighbor
राकेश अस्थाना - फोटो : PTI

विस्तार

रोहिणी कोर्ट में इसी महीने हुए कम तीव्रता वाले बम धमाके के संबंध में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नौ दिसंबर को कोर्ट रूम संख्या 102 में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया (47) के रूप में हुई है। वह शुक्रवार को गिरफ्तार हुआ था। पुलिस ने बताया कि कटारिया ने कोर्टरूम के अंदर एक टिफिन बॉक्स के अंदर विस्फोटक लगाया था क्योंकि अपने एक पड़ोसी को मारना चाहता था, जो एक वकील है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के अनुसार, घटना वाले दिन आरोपी दो बैग लेकर कोर्टरूम में सुबह 9.33 बजे दाखिल हुआ, जिनमें से एक बैग वह कोर्टरूम में छोड़ आया। वह कोर्ट परिसर से 10.35 बजे निकला। इसके बाद उसने बाइक के रिमोट कंट्रॉल से विस्फोटक में धमाका कर दिया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर कई केस दर्ज किए हैं। वे पड़ोसी हैं और एक ही इमारत में रहते हैं। प्राथमिक जांच में लगता है कि कटारिया वकील से ईर्श्या करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed