फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Crime in Delhi: stabbed to death in Trilokpuri and robbery in Sadar Bazar

दिल्ली में अपराध : त्रिलोकपुरी में चाकू घोंप कर मार डाला, सदर बाजार में दिनदहाड़े डकैती

Sat, 18 Dec 2021 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Dec 2021 05:49 AM IST
सार

देश की राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। डकैती, लूटपाचट और हत्यों का सिलसिला जारी है। 

विज्ञापन
Crime in Delhi: stabbed to death in Trilokpuri and robbery in Sadar Bazar
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिलोकपुरी इलाके में किराया और बिजली के बिल को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने किराएदार की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी पर भी जानलेवा हमला कर दिया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। झगड़े में मकान मालिक भी घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर मकान मालिक मुरुगन, उसके बेटे अरुमुगम और साथी साहिल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक साथी अजय की तलाश जारी है।

विज्ञापन


 मृतक की शिनाख्त काले खान (38) और उसकी घायल पत्नी की पहचान महेश्वरी (36) के रूप में हुई है।  जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब सवा 12 बजे त्रिलोकपुरी इलाके में मारपीट की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि मारपीट में घायल पति-पत्नी काले खान और महेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। जांच में पता चला कि काले खान सपरिवार त्रिलोकपुरी 22 ब्लॉक में रहते थे। परिवार में उसकी पत्नी महेश्वरी और उसके तीन बेटे साहिल, समर और शेखू है। काले के नाबालिग बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने मुरुगन से एक झुग्गी किराए पर लिया था। बृहस्पतिवार को मकान मालिक उसके घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह किराया और बिजली बिल के पैसे मांग रहा था। इस बात को लेकर मां से झगड़ा हो गया। मकान मालिक ने उसकी मां के बाल खींच दिए। इस पर मां ने भी उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह चला गया।  कुछ देर बाद जब परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान मुरुगन अपने बेटे अरुमुगम, साहिल और अजय के साथ वहां पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। अरुमुगम ने पिता के सीने में चाकू घोंप दिया और मुरुगन ने मां के सिर पर रॉड दे मारा। साहिल और अजय उनके परिवार वालों पर पथराव करने लगे।

लापता किशोर की ईंट से वार कर हत्या  
विजय विहार इलाके में बुधवार से लापता किशोर की ईंट से वार कर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह उसका शव एक जर्जर मकान में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपहरण कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत किशोर की पहचान रितेश (14) के रूप में हुई है। वह पिता रविंदर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विजय विहार इलाके में रहता था।

बृृहस्पतिवार देर रात रविंदर ने विजय विहार थाने में बेटे के अगवा होने की शिकायत की। उन्होंने ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसी बीच शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे पुलिस को लाल क्वार्टर स्थित एक जर्जर मकान की दूसरी मंजिल पर किशोर के शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि किशोर के सिर को ईंट से कुचला गया है। ब्यूरो

बंधक बनाकर 26 लाख की डकैती

सदर बाजार इलाके में सात हथियार बंद बदमाशों ने शुक्रवार दिनदहाड़े एल्युमिनियम कारोबारी की दुकान में धावा बोल दिया। बदमाश ने कर्मचारी को बंधक बनाकर अलमारी में रखे 26 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है।

घनश्याम दास गुप्ता की सदर बाजार के नवाबगंज रोड पर ज्योति स्टील नाम का फर्म है। दुुकान में पवन नाम का कर्मचारी काम करता है। पवन शुक्रवार दोपहर दुकान पर बैठा हुआ था। तभी सात बदमाश दुकान में घुस गए। कुछ बदमाशों के पास पिस्टल थे। बदमाशों ने रस्सी से पवन को बांध दिया और पिस्टल के बट से उसके सिर पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

  इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे 26 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं जांच में पता चला है कि गल्ले में आठ लाख रुपये थे, जिसे बदमाश नहीं ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पवन ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दुकान में पहुंचे और रस्सी को खोला। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घायल पवन को अस्पताल में भर्ती कराया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि शुक्रवार को पेमेेंट आने वाला था। पुलिस ने आशंका जताई है कि दुकान में काम करने वाले किसी कर्मचारी की सूचना पर ही वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने सभी कर्मचारियों का ब्योरा लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।

एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट
बिंदापुर इलाके में बदमाशों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट कर फरार हो गए। आरोपी ग्राहक बनकर पहुंचे और केंद्र चलाने वाले को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  सहयोग विहार मटियाला निवासी मेहराज खान (42) अपने घर में ही स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। 16 दिसंबर की शाम करीब पौने आठ बजे वह केंद्र पर मौजूद थे।

इसी दौरान चार युवक वहां आए और बैंक खाते में रुपये जमा करने की बात कही। मेहराज ने सर्वर डाउन होने की बात कहकर रुपये जमा करने से मना कर दिया। सभी वहां से चले गए और करीब पांच मिनट बाद चारों फिर से वहां पहुंचे और पेटीएम करने के लिए कहा। तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल कर उसके कमर में लगा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने पांच हजार लूट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed