फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   पति ने कर लिया ईमेल व फेकबुक अकाउंट हैक, पत्नी ने करा दिया मामला दर्ज

पति ने कर लिया ईमेल व फेकबुक अकाउंट हैक, पत्नी ने करा दिया मामला दर्ज

Tue, 09 Apr 2019 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
पति ने कर लिया ईमेल व फेकबुक अकाउंट हैक, पत्नी ने करा दिया मामला दर्ज
पत्नी का ई-मेल, फेसबुक हैक कर
विज्ञापन

युवक से चैट करके किया बदनाम
रिपोर्ट दर्ज, शादी के तीन माह बाद ही हुआ विवाद, घर से निकाल दिया था
- फर्जी चैटिंग का स्क्रीन शॉट लेकर महिला की बहन को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिले के मौर्या एन्क्लेव इलाके में 26 वर्षीय महिला ने पति पर ईमेल व फेसबुक अकाउंट हैक कर बदनाम करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आईटी प्रोफेशनल पति ने उसके ईमेल से उसके नाम पर किसी युवक से चैट की और फिर स्क्रीन शॉट लेकर उसकी बहन को भेज दिया। उसने महिला के म्यूचुअल फंड से पैसा भी ट्रांसफर कराना शुरू कर दिया। मौर्या एन्क्लेव थाना पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा-66 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, एक नामी कंपनी में काम करने वाली महिला की शादी सेक्टर-11 फरीदाबाद निवासी युवक से फरवरी 2018 में हुई थी। शुरू में सब ठीक-ठाक चला, लेकिन कुछ ही दिन बाद दोनों में विवाद रहने लगा। शादी के तीन माह बाद ही सास व पति ने मिलकर उसे घर से निकाल लिया। इधर, पति ने महिला के ईमेल और फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड क्रेक कर उनसे किसी युवक से फर्जी चैटिंग की। उसका स्क्रीन शॉट महिला की बहन को भेजा और उसके चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए। इधर, महिला को पति चला कि किसी ने उसके डीमेट अकाउंट से म्यूचुअल फंड ट्रांसफर करना शुरू किया है। महिला ने अपना पासवर्ड बदला तो आरोपी ने उसे फिर बदलने की कोशिश की। इसका अलर्ट महिला के पास आया। महिला का आरोप है कि उसे बदनाम करने और उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए उसके पति ने अपने आईटी कौशल का गलत इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed