फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सिग्नेचर ब्रिज पर कार पर पत्थर फेंककर लूटपाट

सिग्नेचर ब्रिज पर कार पर पत्थर फेंककर लूटपाट

Thu, 14 Mar 2019 02:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
सिग्नेचर ब्रिज पर कार पर पत्थर फेंककर लूटपाट
कार पर पत्थर फेंककर रुकवाया, फिर लूटा
विज्ञापन

नई दिल्ली। सिग्नेचर ब्रिज पर मंगलवार रात को तीन-चार युवकों ने एक कार पर पत्थर फेंककर कार को रुकवाया। जैसे ही चालक ने कार रोकी, इसी बीच युवकों ने चाकू दिखाकर आगे बैठी महिला से उसका पर्स लूट लिया। पर्स में मोबाइल, कैश व अन्य सामान था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार भजनपुरा इलाके में रहता है। मंगलवार रात को परिवार कार से तिमारपुर जा रहा था। रात करीब 11.30 बजे जैसे ही कार सिग्नेचर ब्रिज के पास पहुंची, अचानक कार पर सामने की ओर से किसी ने पत्थर मार दिया। चालक ने कार रोकी और बाहर निकलकर देखने लगा। इस बीच तीन-चार लड़कों ने कार पर धावा बोल दिया। एक बदमाश ने चाकू दिखाकर कार की अगली सीट पर बैठी महिला से उसका पर्स लूटा और फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन




युवक को गोली मारकर किया घायल
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तीन-चार लड़कों ने एक युवक को गोली मार दी। पैर में गोली लगने के बाद पीड़ित आकाश (21) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने आकाश के साथ आए उसके दोस्त पर भी पिस्टल की बट से हमला किया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश में गोली मारने की आशंका जता रही है। पुलिस के मुताबिक, आकाश परिवार के साथ गली नंबर-11, भजनपुरा में रहता है। बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे कुछ लड़कों ने आकाश को कॉल कर खजूरी चौक पर बुलाया। आकाश एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि कहासुनी के बाद लड़कों ने आकाश के पैर पर गोली मार दी। आकाश सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed