{"_id":"5cca1a11bdec2207897f0efb","slug":"61556748817-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई का बदला लेने के लिए कर दी थी युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिटाई का बदला लेने के लिए कर दी थी युवक की हत्या
विज्ञापन
हेड : बेहोश होने तक पीटा, हत्या कर पत्थर से चेहरा कुचला
नरेला में युवक की हत्या की गुुत्थी को 48 घंटे में सुलझाने का दावा
पिटाई का बदला लेने के लिए 3 युवकों ने की वारदात, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अपराध शाखा ने नरेला में युवक की हत्या की गुत्थी को 48 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अभी फरार हैं। आरोपी मृतक के मोहल्ले में ही रहता था। उसकी पहचान भूपेंद्र उर्फ रोहित (20) के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया है कि पिटाई का बदला लेने के लिए उसने तीन दोस्तों के साथ नरेला निवासी अजय का अपहरण कर लिया। केएमपी फ्लाईओवर, कुंडली में ले जाकर उसे बेहोश होने तक पीटा। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी और पत्थर से सिर कुचल दिया। शव को पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास फेंककर फरार हो गए।
अपराध शाखा डीसीपी डा. जी रामगोपाल नायक के अनुसार 28 अप्रैल को एक महिला ने अपने बेटे अजय कुमार (22) के अपहरण की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि विजय चौक पर उसके सामने कार सवार बदमाशों ने अजय का अपहरण कर लिया। उनमें से एक आरोप को वह जानती है। पुलिस जांच कर रही थी कि 28 व 29 अप्रैल की रात कुंडली-गाजियाबाद पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के पास स्लीप रोड पर अजय का शव बरामद हुआ। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था। राय सोहीपत थाने में मामला दर्ज किया गया था और शव की पहचान के बाद केस नरेला पुलिस का ट्रांसफर किया गया। एसीपी अरविंद कुमार व इंस्पेक्टर मुकेश अंटिल की टीम को 1 मई को सूचना मिली कि हत्या में शामिल एक आरोपी माता मनसा देवी मंदिर, नरेला के पास घूमता देखा गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी भूपेंद्र ने बताया कि उसकी व उसके दोस्त मोहित व गोलू की मोहल्ले में रहने वाले अजय से दुश्मनी चल रही थी। 8 मार्च को मामूली बात पर अजय व मोहित का झगड़ा हुआ था। इसके बाद अजय व उसके दोस्तों ने भूपेंद्र को 27 अप्रैल को पीटा था। इसलिए मोहित व भूपेंद्र ने गोलू के साथ मिलकर हत्या की।