फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   चुनाव के लिए दिल्ली हथियार लेकर अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार

चुनाव के लिए दिल्ली हथियार लेकर अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2019 04:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए दिल्ली हथियार लेकर अवैध हथियार तस्कर गिरफ्तार
मथुरा, यूपी के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


10 देसी पिस्टल दिल्ली लाया तस्कर गिरफ्तार
चुनाव के मद्देनजर चलाए अभियान के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उससे दस देसी पिस्टल व दस कारतूस बरामद किए हैं। वह पहले भी तीन मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। वह बड़े भाई मुफीद के साथ अवैध हथियारों की तस्करी करता था।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. एके सिंगला के अनुसार, लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस को पता लगा कि दिल्ली में वारदात में जितने हथियार इस्तेमाल हो रहे हैं, वे मेवात, मथुरा और मध्य प्रदेश से आ रहे हैं। रिछपाल सिंह को शम्सू उर्फ शमसुद्दीन के दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई के लिए अवैध हथियार लेकर सेक्टर-23, द्वारका में आने की सूचना मिली। इंस्पेक्टर रिछपाल सिंह व एसआई संजय की टीम ने घेराबंदी कर गांव उठावड़ का नंगला, थाना कोसी कलां, जिला मथुरा, यूपी निवासी शम्सू (41) को दबोच लिया। इसके कंधे पर लटके बैग से .315 बोर की दस देसी पिस्टल व दस कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

शमसुद्दीन ने बताया कि वह मथुरा, यूपी निवासी मामन से ये हथियार लेकर आया था। उसने हथियार दिल्ली लाने वाले आरोपी का नाम भी बताया। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से अपराध शाखा में दर्ज हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के दो मामलों का खुलासा करने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे वर्ष 2014 में हथियारों के साथ साथी महिला मोहबाई उर्फ मुन्नीहास (35) के साथ गिरफ्तार किया था। गुरुग्राम में 20 अप्रैल, 2016 को ललित नामक महिला की हत्या की गई थी। इसमें शम्सू द्वारा सप्लाई पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed