फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   जस्ट डॉयल से हेल्पलाइन नंबर लेना महिला को पड़ा महंगा

जस्ट डॉयल से हेल्पलाइन नंबर लेना महिला को पड़ा महंगा

Mon, 06 May 2019 05:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 05:55 AM IST
विज्ञापन
जस्ट डॉयल से हेल्पलाइन नंबर लेना महिला को पड़ा महंगा
जस्ट डायल से नंबर लेना पड़ा भारी, 20 हजार गंवाए
विज्ञापन


पेटीएम में केवाईसी अपडेट कराने के लिए लिया था नंबर
आरोपी ने महिला से ऐप डाउनलोड करा खाते में लगाई सेंध

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में महिला को जस्ट डायर से हेल्पलाइन नंबर लेना महंगा पड़ गया। उसने पेटीएम के केवाईसी अपडेटकराने के लिए जस्ट डायल से नंबर लिया। इसके बाद एक ऐप डाउनलोड कराकर उसके खाते में सेंध लगा दी गई। खाते से जब 20 हजार रुपये निकलने पर उसने कार्ड ब्लॉक कराया। मामला 9 जनवरी का है। पीड़िता की शिकायत पर छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया। फिलहाल, आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सीमा परिवार के साथ शाहदरा इलाके के एफ-ब्लॉक, मानसरोवर पार्क में रहती हैं। उन्होंने पेटीएम का केवाईसी अपडेट कराने के लिए 9 जनवरी को जस्ट डायल पर कॉल कर हेल्पलाइन नंबर लिया। उस नंबर पर कॉल करने पर आरोपी ने कहा कि वह अपने मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करे। पीड़िता के ऐप डाउनलोड करने के बाद आरोपी ने कहा कि वह डेबिट कार्ड से पांच रुपये ऐप की एप्लिकेशन में डाले। ऐसा करने के कुछ ही देर बाद पीड़िता के मोबाइल पर रुपये निकलने के आठ मेसेज आए। जब तक सीमा कार्ड ब्लॉक करवाती, उसके खाते से 20 हजार रुपये निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed