फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   सैनिक फार्म में फार्महाउएस में चल रहा था कैसिनो का पर्दाफाश

सैनिक फार्म में फार्महाउएस में चल रहा था कैसिनो का पर्दाफाश

Sat, 19 Jan 2019 06:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
सैनिक फार्म में फार्महाउएस में चल रहा था कैसिनो का पर्दाफाश
संचालक अमित फरीदाबाद का है।
विज्ञापन

फार्म हाउस में कैसिनो का खुलासा, 60 गिरफ्तार
सदस्यों के लिए बना रखा था व्हाट्सऐप ग्रुप, तीन पत्तों से खेलते थे फ्लैश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले की नेबसराय थाना पुलिस ने सैनिक फार्म में चल रहे कैसिनो का खुलासा किया है। यहां ताश के तीन पत्तों से फ्लैश गेम खेला जाता था। यहां से पुलिस तीन पत्ती खिलाने वाली सात महिलाओं समेत 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पांच आयोजक, तीन डीलर और बाकी खेलने वाले शामिल हैं। पुलिस ने 2.22 लाख रुपये नकद, 10 लाख रुपये कीमत के प्लास्टिक के टोकन और ताश की 12 गड्डियां बरामद की हैं। आरोपियों ने कैसिनो के सदस्यों के लिए बाकायदा व्हाट्सऐप ग्रुप बना रखा था। खेलने और खिलाने वाले सभी इससे जुड़े थे। गेम खेलने की सूचना इसी पर दी जाती थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पहली बार इतनी संख्या में लोग जुआ खेलते पकड़े गए हैं।
दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार, 16-17 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि एन-33/22 सैनिक फार्म में फार्म हाउस जैसी बनी कोठी में कैसिनो चल रहा है। इसके बाद बड़ी टीम तैयार कर पुलिस ने दबिश दी और वहां मौजूद सभी 60 आरोपियों को पकड़ लिया। इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जमानत मिल गई। पुलिस के मुताबिक, कैसिनो में ताश के तीन पत्तों से फ्लैश गेम खेला जाता था। कैसिनो में नकदी के बजाय प्लास्टिक के टोकन चलते थे। पुलिस फार्म हाउस किराए पर लेकर उसमें कैसिनो चलाने वाले फरीदाबाद निवासी अमित की तलाश कर रही है। फार्म हाउस सीमा सक्सेना का है। उन्होंने इसे अमित को किराए पर दिया था। शुरुआती जांच में पता चला है कि फार्म हाउस मालिक सीमा सक्सेना को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वहां कैसिनो चल रहा था। बताया जा रहा है कि अमित समेत कई लोगों ने फार्महाउस को कैसिनो के लिए किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन


महीने में कुछ ही दिन चलता था
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी महीने में कुछ ही दिन कैसिनो में जुआ खेलते थे। जब खेलना होता था तो व्हाट्स ऐप ग्रुप में सूचना दे देते थे। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि कैसिनो करीब-करीब हर रोज खेला जाता था। पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed