फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ईओडब्ल्यू ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा ऑथर्रिटी को पत्र लिखा

ईओडब्ल्यू ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा ऑथर्रिटी को पत्र लिखा

Sun, 07 Apr 2019 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा ऑथर्रिटी को पत्र लिखा
ईओडब्ल्यू ने नोएडा और ग्रेनो
विज्ञापन

प्राधिकरण को लिखा पत्र
- आम्रपाली के निदेशकों व शेयर होल्डर की संख्या पूछी, शिकायतों की संख्या 1000 के पार
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। रियल एस्टेट समूह आम्रपाली के चेयरमैन अनिल शर्मा और दो निदेशकों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच लंबी होती जा रही है। ईओडब्ल्यू ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को पत्र लिखकर आम्रपाली के निदेशकों व शेयर होल्डर की संख्या बताने को कहा है। गत शुक्रवार को लिखे पत्र में ईओडब्ल्यू ने जल्द जवाब देने को कहा है।
ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरू में आम्रपाली के खिलाफ इतनी शिकायतें आने का अंदाजा नहीं था। आम्रपाली के निवेशकों के लिए ईओडब्ल्यू में ही सुविधा केंद्र खोला गया था। इसमें आम्रपाली के खिलाफ हर रोज 30 से 40 शिकायतें आ रही हैं। शनिवार शाम तक आम्रपाली के खिलाफ 1000 से ज्यादा शिकायतें आ गई थीं। इसके बाद ईओडब्ल्यू में एसआईटी (विशेष जांच टीम) गठित की गई है। ईओडब्ल्यू डीसीपी पीके मिश्रा की देखरेख में इस टीम में दो इंस्पेक्टरों व तीन सब-इंस्पेक्टरों को रखा गया है। ईओडब्ल्यू में भी आम्रपाली के खिलाफ आ रही शिकायतों को अलग-अलग यूनिट देख रही थीं। अब सभी शिकायतें एसआईटी ही देखेंगी। ईओडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिटों और थानों को पत्र लिखकर सभी संबंधित शिकायतें उसके पास भेजने को कहा है।
विज्ञापन

साथ ही, ईओडब्ल्यू ने आम्रपाली समूह के उन लोगों की सूची बना ली है, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जानी है। इनमें आम्रपाली के अन्य निदेशक, चीफ फाइनेंस ऑफिसर और ऑडिटर आदि शामिल हैं। इस मामले में नौ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इसके बाद ईओडब्ल्यू को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आम्रपाली समूह की ऑडिट रिपोर्ट मिल जाएगी। गौरतलब है कि आम्रपाली के खिलाफ अब तक 18 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को तीसरी एफआईआर में 10 अप्रैल तक रिमांड पर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed