{"_id":"5cab5b93bdec221444248b43","slug":"131554733971-delhi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
- दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
- शादी का दबाव बनाने पर पीड़िता की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर डाली
- पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद प्यार का इजहार किया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो इंस्ट्राग्राम पर डालकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। पीड़िता ने पुलिस से इसकी शिकायत की। आदर्श नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शालीमार बाग निवासी किशन (28) के रूप में हुई है। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर है और फिलहाल बेरोजगार है। गत शनिवार जहांगीरपुरी की रहने वाली एक युवती ने किशन के खिलाफ आदर्श नगर थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी। युवती ने बताया कि वह एक स्कूल में बच्चों को संगीत सिखाती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी किशन से दोस्ती हुई। जिसके बाद दोनों बाहर मिलने लगे। दोनों में प्यार हो गया और किशन ने उसे शादी करने का भरोसा दिया। उस समय वह एक कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था।
पीड़िता का आरोप है कि गत मार्च माह के अंतिम सप्ताह में आरोपी ने आदर्श नगर स्थित एक होटल में उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। जब पीड़िता ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ तौर पर मना कर दिया और पीड़िता की वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने तकनीकी जांच कर रविवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।